Uncategorized

दुमकाः कृषि विभाग की लापरवाही से एक्सपायर हो गए लाखों रुपये के कीटनाशक

News Wing Dumka, 01 December: सरकार की ओर से दुमका में किसानों के लिए लाखों रुपये के कीटनाशक भेजे गए थे, लेकिन कृषि विभाग की लापरवाही से यह कीटनाशक किसानों तक नहीं पहुंचे और गोदाम में ही एक्सपायर हो गये. जिला कृषि कार्यालय परिसर स्थित गोदाम में लाखों रुपए के कीटनाशक पड़े हुए हैं.  कोई 2013 में एक्सपायर हुआ है तो कोई 2016 में. कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचने वाले किसानों को जब यह पता चला कि कीटनाशक को गोदाम में बर्बाद कर दिया गया तो इससे किसान मायूस हैं. उनका कहना है कि यह कीटनाशक हमारे खेत के लिए आए थे, लेकिन कृषि विभाग ने इसमें उदासीनता बरती और यह गोदाम में ही रह गया. अगर यह हमें मिलता तो निश्चित रुप से हमारे फसल के लिए लाभदायक होता.

यह भी पढ़ेंः हजारीबागः रेलवे ने लाइन बिछाने के नाम पर रैयतों से खरीदी जमीन, एनटीपीसी से 4 गुणा ज्यादा पैसे लेकर जमीन को बनवा दिया कोल-साइडिंग

संयुक्त निदेशक ने कहा: जिला कृषि पदाधिकारी को करेंगे शोकॉज

संथाल परगना कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह का कहना है कि वह कीटनाशक एक्सपायर के मामले में जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज करेंगे. जिन अधिकारियों की लापरवाही से यह कीटनाशक एक्सपायर हुए हैं उनको दंडित किया जाएगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button