Main SliderRanchi

NewsWing Impact: फंसे छात्रों की मदद के लिए कोटा से आ रही दरख्वास्त, जिला कलेक्टर ने जारी किया ऑनलाइन फॉर्म

Ranchi :  राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन की वजह से फंसे झारखंड के स्टूडेंट्स की परेशानी बताने के साथ उन्हें राज्य वापस लाने को लेकर न्यूज विंग ने अपील की थी. इस अपील पर स्टूडेंट्स के आये रेस्पांस प्रकाशित होने के बाद कोटा जिला प्रशासन की ओर से एक ऑनलाइन एप्लीकेशन भराया जा रहा है. इस एप्लीकेशन फॉर्म में स्टूडेंट्स की विस्तृत जानकारी मांगी गयी है, जिसके आधार पर स्टूडेंट्स की मदद की जा सके.

न्यूज विंग से मैसेज पर बात करते हुए कोटा जिला कलेक्टर ओम कसेरा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एक ऑनलाइन फॉर्म भराया जा रहा है. हम कोशिश कर रहे हैं कि विभिन्न राज्यों के यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का डेटा मिल सके. डेटा मिलने के बाद आगे के कदम उठाये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – #sendusbackhomejharkhand: सुनिए सरकार, क्या कह रहे हैं कोटा में फंसे छात्र

वेबसाइट पर जा कर ली जा सकती है मदद

कोटा जिला प्रशासन की ओर से फॉर्म भरने के लिए लिंक दिया गया है. कोटा में पढ़ रहा कोई भी स्टूडेंट्स https://sehat.typeform.com/to/jckTOQ दिये गये लिंक को खोलकर अपनी जानकारी दे सकता है. यहां से मिली जानकारी के बाद कोटा जिला प्रशासन आगे के कदम उठायेगा.

वैसे इस लिंक के खोलते ही यह संदेश दिया गया है कि इस फॉर्म को आप भरे ताकि हम जान सकें कि आप कोटा से बाहर जाना चाहते हैं. लेकिन इस फॉर्म को भरने का मतलब ट्रैवल के लिए या फिर गाड़ी के लिए अनुमित मिल जाना नहीं है.

गौरतलब है कि न्यूज विंग की अपील के बाद कोटा राजस्थान से सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स ने संपर्क किया. वहीं वहां रहने वाले झारखंड के स्टूडेंट्स ने भी गुहार लगा रखी थी. कोटा में यूपी, बिहार के बाद सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स झारखंड से ही पढ़ने जाते हैं. शिक्षा विशेषज्ञों की माने तो इस वर्ष कोटा में झारखंड से लगभग 2 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – सुनिये सरकार, कोटा में फंसे छात्र क्या कह रहे, कितनी दिक्कत में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button