
Jamshedpur: गुड़ाबांदा थाना में पदस्थापित जैप के सब इंस्पेक्टर पुरेंद्र चंद्र मुंडा ने खुद को गोली मार ली. घटना शनिवार सुबह के करीब 8:00 बजे की है. घटना के बाद सब इंस्पेक्टर को टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
सब इंस्पेक्टर के द्वारा खुद को गोली मारने के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है, हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown: राजस्थान से छात्रों को लाने के योगी के प्लान पर नीतीश नाराज, कहा- बसें ना निकलने दे गहलोत सरकार
अपनी सर्विस रिवाल्वर मारी गोली
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैप के सब इंस्पेक्टर पुरेंद्र चंद्र मुंडा गुड़ाबांदा थाना में पदस्थापित हैं. शनिवार की सुबह सब इंस्पेक्टर अपने परिजनों से बात कर रहे थे. परिजनों से बात करने के बाद सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली.
इस मामले में बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर की बेटी कोटा में रहकर पढ़ाई करती है. बताया जा रहा है कि वह लॉकडाउन की वजह से वहां फंस गयी है. इसे लेकर भी वह टेंशन में था.
इसे भी पढ़ें- रांची के हिंदपीढ़ी में तीन और कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल 32 लोग संक्रमित
पारिवारिक विवाद में गोली मारने की आशंका: SSP
घटना की पुष्टि करते हुए जमशेदपुर एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि सब इंस्पेक्टर के द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते खुद को गोली मारे जाने की आशंका जतायी जा रही है.
सब इंस्पेक्टर को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. साथ ही घटना के पीछे का कारण भी पता लगाया जा रहा है. परिवार वालों से बात करने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा.
इसे भी पढ़ें- #CoronaOutBreak: बिहार में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो




