
Dhanbad : कुमारधुबी के बाघाकुड़ी मे कोरोना संक्रमण की खबर मिलने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों को धनबाद के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जिसके बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है.
बताया जाता है कि इस परिवार के एक सदस्य को कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है. पीएमसीएच के सूत्रों का कहना है उसके सैंपल की जांच पीएमसीएच में की गयी थी.
इस रिपोर्ट में उसे 99.9 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि जिला प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है. हमारे सूत्रों के अनुसार उसके सैंपल को दुबारा जांच के लिए जमशेदपुर भेजा गया है.
जमशेदपुर से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जिला प्रशासन इस मामले कुछ बता पायेगा.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह: #LockDown का अनुपालन करा रहे जवान पर भड़के थाना प्रभारी, नौकरी से हटाने की दी धमकी (देखें वीडियो)
अधिकारियों ने की सील करने वाले प्वाइंट की जांच
जिला प्रशाशन भी इस खबर के बाद पूरी तरह से रेस हो गयी है. जिला प्रशासन की ओर से तीन किलोमीटर दायरे को सील करने की तैयारी की जा रही है.
इस मामले में निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा एवं निरसा बीडीओ विकास राय दलबल के साथ कुमारधुबी पहुंचे और सभी सील किये जाने वाले पॉइंट की जांच की.
वहीं इस मामले में एसडीपीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जायेगी.फिलहाल एरिया को सील करने की तैयारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : एक नजर में जानें कि किन-किन सेवाओं को लॉकडाउन में 20 अप्रैल से सरकार ने दी है छूट
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीन किमी क्षेत्र को किया जायेगा सील
एसडीपीओ ने यह भी कहा कि अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो बाघाकुड़ी के आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया जायेगा.
इस दायरे के लोगों को घर से बिल्कुल नहीं निकलने दिया जायेगा. इस क्षेत्र के लोगों को जिला प्रशासन के द्वारा ही खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जायेगी. आम लोगों को सजग और सतर्क रहने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें : #Jharkhand_Police के 150 जवानों को किया गया क्वारेंटाइन, रांची की हिंदपीढ़ी में थे तैनात




