GarhwaJharkhand

गढ़वा: सड़क पर बिखरे मिले नोट और गड्डी, कोरोना के कारण किसी ने हाथ नहीं लगाया, मचा रहा हड़कंप

Palamu/Garhwa पलामू प्रमंडल के गढ़वा में आज सड़कों पर नोट ही नोट बिखरे पड़े मिले. अचानक दस-दस के नोट और गड्डी देखकर कोरोना के कारण लोगों में हड़कंप मच गया. दहशत इतनी रही कि किसी ने नोटों को हाथ नहीं लगाया.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले नोटों को सेनेटाइज किया, उसके बाद सभी को जब्त किया. नोटों को सड़क पर गिराने या फेंके जाने के मामले की जांच तेज कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ेंः राज्य के डीएसइ कार्यालयों ने की कोताही, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की पेंच में 10 माह से फंसा है शिक्षकों का वेतन

इस तरह मिले नोट  

गढ़वा जिला मुख्यालय में एनएच 39 पर आज नोट और नोटों के बंडल बिखरे मिले. मुख्यालय से पश्चिम दिशा की ओर महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बघोता यात्री शेड के समीप दोपहर में 10-10 रुपए के करीब 20 बंडल नोट बिखरे पड़े रहने से नोट में कोरोना होने के डर से लोगों में हड़कंप मच गया. देखने से पता चलता था कि गढ़वा की तरफ से आने में सड़क की बांई तरफ सभी नोट बिखरे पड़े थे.

देखने से यह प्रतीत नहीं होता है कि किसी गाड़ी से नोट गिर गया होंगे. नोट जिस तरह से पड़े थे, उससे लगता था कि उसे जान बूझकर गिराया गया होगा. सड़क पर नोट गिरने के बाद उस पर कुछ बड़ी गाड़ियां भी चढ़ गयी थी जिससे कुछ नोट फट गए थे. कुछ नोट मुड़े हुए थे. स्टेट बैंक का सील लगा रैपर भी मौके से मिला है. 10 रुपए के नोट की 10 गड्डी के दो सील का रैपर मिले हैं.

इसे भी पढ़ेंः #WaterCrisis: 16 अप्रैल से धुर्वा डैम से पानी की होगी राशनिंग, मानसून आने तक हफ्ते में दो दिन सप्लाइ नहीं

20 हजार के हैं नोट

इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि यहां पड़े हुए नोट करीब 20 हजार रुपए के होंगे. बाद में सड़क पर नोट बिखरे पड़े होने की सूचना किसी राहगीर में स्थानीय लोगों को बताई और देखते ही देखते वहां कई लोग जमा हो गए, परंतु नोट में कोरोना होने की डर से किसी ने हाथ नहीं लगाया और इसकी सूचना गढ़वा सदर थाना को दी गयी.

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस एवं गढ़वा बीडीओ जागो महतो स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं. बैंकों से पता करने पर प्रशासन को मालूम हुआ कि गढ़वा एसबीआई के मेन ब्रांच से सोनेहारा के एक सीएसपी संचालक द्वारा पैसा की निकासी की गयी है, जिसे 10 रुपए के नोट का बंडल दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

बीडीओ जागो महतो ने बताया कि मैं अस्पष्ट नहीं कर सकता हूँ कि किसका पैसा है? किसी व्यक्ति का पैसा गिरा हुआ भी हो सकता है. घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, थाना प्रभारी भी मौजूद थे, लेकिन मामला के बारे बताने से इंकार किया.

इसे भी पढ़ेंः कोलकाता में बच्चे को जन्म देने के बाद कोरोना पॉजिटिव निकली मां, इडेन बिल्डिंग बंद, सेनेटाइज करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button