
New Delhi: देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. कोरोना केस की संख्या 9152 तक पहुंच गई है. अब तक 308 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं, जबकि 857 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर पहुंच चुके हैं. वही राजस्थान में 11 नये मामलों की पुष्टि हुई. वहीं दिल्ली में एक एएसआइ में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 22 पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया है.
Total number of deaths rise to 308, 35 deaths in last 24 hours; India’s total number of #Coronavirus positive cases rises to 9152 (including 7987 active cases, 856 cured/discharged/migrated and 308 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/QdUXat4AMO
— ANI (@ANI) April 13, 2020
इसे भी पढ़ेंः रांची: कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के 17 घंटे बाद दफनाया गया शव
महाराष्ट्र में महामारी का प्रकोप सबसे अधिक
देश में महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का असर सबसे ज्यादा है. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 221 मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,982 हो गई है. वहीं 149 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है.
#Mumbai 4 new COVID19 positive cases and 1 death reported in Dharavi today. Till now, the total number of positive cases in Dharavi is 47, 5 deaths#Maharashtra pic.twitter.com/3g9tvHL4sO
— ANI (@ANI) April 13, 2020
वहीं धारावी बस्ती में चार नये केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी है. साथ ही एक और शख्स की भी मौत हो गयी है. इसके साथ ही एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 5 हो गयी है.
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को राज्य में 22 संक्रमितों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है.
मुंबई में सबसे अधिक 16 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा पुणे में तीन, नवी मुंबई में दो और सोलापुर में एक रोगी ने दम तोड़ दिया. मरनेवालों में नौ महिलाएं शामिल हैं. 22 मृतकों में से 15 की आयु 40 से 60 के बीच थी जबकि छह की उम्र 60 साल से अधिक थी.’
इसे भी पढ़ेंःरांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !
दिल्ली पुलिस का ASI कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस का 56 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.
पुलिस ने रविवार को बताया कि संक्रमित एएसआइ ओखला फेज-1 के श्याम नगर का रहने वाला है. इस एएसआइ समेत राष्ट्रीय राजधानी के तीन पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं.
A 56-year-old Assistant Sub-Inspector (ASI) of Delhi Police has tested positive for #COVID19 today. He last came on duty on 8th April. He is the third personnel of Delhi Police who has tested positive: Delhi Police pic.twitter.com/muaKSxhTY3
— ANI (@ANI) April 12, 2020
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने बताया कि एएएसआइ सफदरजंग एंक्लेव पुलिस थाने में पदस्थ है. वो नौ अप्रैल तक ड्यूटी पर आये और उसके बाद से तबियत खराब होने के कारण अवकाश पर है. परिवार और उसके संपर्क में आए 22 पुलिस कर्मियों को क्वारनटीन कर दिया गया है.
संक्रमित पुलिसकर्मी के संपर्क में आए अन्य पुलिसकर्मियों को घर में पृथक रहने को कहा गया है, उनकी भी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी.
नगालैंड में मिला कोरोना का पहला केस
नगालैंड में कोरोना का पहला केस सामने आया है. फिलहाल पीड़ित मरीज का इलाज असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. पूर्वोत्तर राज्यों में अब तक कोरोना के 35 केस सामने आ चुके हैं. इसमें अकेले असम में 29 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. वहीं, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो केस सामने आए हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में अब तक एक-एक मामले मिले हैं. बीते 10 अप्रैल को असम में कोरोना के कारण पहली मौत हुई थी.
वहीं राजस्थान देश के सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों में से एक है. राजस्थान से 11 नये केस सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 815 हो गयी है.
इसे भी पढ़ेंःफरार MLA ढुल्लू महतो की तलाश में देर रात रांची-धनबाद में पुलिस की छापेमारी




