JharkhandRanchi

#Ranchi: PDS दुकानों पर नजर रखेंगी 22 उड़दस्ता टीमें, गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई

Ranchi:  रांची जिले की पीडीएस दुकानों की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए उपायुक्त के आदेश पर 22 उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है.

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान हर कार्डधारी को राशन मिले, इसके लिए हेमंत सरकार ने प्रशासन को निगरानी का निर्देश दिया है.

उसके बावजूद कई जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा कई तरह की अनियमितता बरते जाने के मामले आने पर जिले के 12 पीडीएस दुकानदारों को निलंबित किया जा चुका है.

बीडीओ/सीओ की संयुक्त जांच में इन दुकानदारों की अनियमितता की पुष्टि हुई, तब स्पष्टीकरण की मांग की गयी औक स्पष्टीकरण नहीं देने पर शुक्रवार को 12 पीडीएस दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिये गये.

इसे भी पढ़ें : whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

उड़नदस्ता टीम करेगी पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण

जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के द्वारा अत्यधिक अनियमितता की शिकायत पर जिला, प्रखंड  एवं वार्ड स्तरीय उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है, जिसे प्रत्येक दिन 10 पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश प्राप्त है.

यह टीम सीधे रांची स्थित कंट्रोल रूम को सूचित करेगी और गड़बड़ी पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करेगी.

इसे भी पढ़ें : #CoronaCrisis: कॉलेजों के बंद होने से 985 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलेरी पर मंडरा रहा संकट

 हर तरह की अनियमितता पर नजर

उपायुक्त द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम को गड़बड़ी पाये जाने पर जन वितरण प्रणाली की दुकानों के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, मुनाफाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया गया है.

गठित उड़नदस्ता टीम में रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के लिये प्रभारी पदाधिकारी नासिर अली को बनाया गया है. वही रातू प्रखंड के लिए राजेंद्र कुमार को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है.

मांडर प्रखंड के लिए राम  सिंह, चान्हो  प्रखंड के लिए लालूराम, कांके प्रखंड के लिये सागर प्रताप, बुढ़मू प्रखंड के लिए कुमार राजेश, खलारी प्रखंड के लिए राजीव कुमार सिन्हा, नगड़ी एवं इटकी प्रखंड के लिए अशोक कुमार राय, बेड़ो प्रखंड के लिए निरंजन कुमार, लापुंग प्रखंड के लिये किशोर कुमार वर्मा, ओरमांझी प्रखंड के लिए शशि शेखर सिंह, नामकुम प्रखंड के लिए प्रभात कुमार सिंह, अनगड़ा एवं सिल्ली प्रखंड के लिए तपेश्वर चौधरी, बुंडू और तमाड़ प्रखंड के लिए रियाज आलम, सोनाहातू एवं राहे प्रखंड के लिए नवल किशोर को उड़नदस्ता का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है .

इसे भी पढ़ें : #Lockdown की उड़ रही धज्जियां, पुल के जरिये बेखौफ धनबाद से बोकारो हो रहा आना-जाना, न चेकिंग न ही बैरिकेडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button