
New Delhi: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 8,380 मामले सामने आये हैं. वहीं इस वायरस की वजह से 193 लोगों की जान चली गयी है.
गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन लागू है. रविवार को लॉकडाउन 4.0 की मियाद पूरी होने वाली है. वहीं इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं.
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. लॉकडाउन 4.0 की अवधि में सबसे अधिक कोरोना के केस आये हैं. मालूम हो कि चौथे चरण के लॉकडाउन में कई तरह की छूट दी गयी थी. वहीं लॉकडाउन 5.0 में और भी छूट मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- बिहार में पिछले 24 घंटे में 206 नये केस आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3,565
देश में 89,995 एक्टिव केस
देश में कोरोना के 24 घंटे में 8,380 नये केस सामने आये हैं. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,143 हो गयी है. जबकि इस खतरनाक वायरस से एक दिन में 193 लोगों की जान गयी है. जिसके बाद कुल मृतकों संख्या बढ़कर 5,164 हुई है.
Highest spike of 8,380 new #COVID19 cases in the last 24 hours in India, 193 deaths reported. Total number of cases in the country now at 1,82,143 including 89995 active cases, 86984 cured/discharged/migrated and 5164 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/CfNY1DVBtC
— ANI (@ANI) May 31, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल देश में 89,995 एक्टिव केस हैं. वहीं इस महामारी से कुल 86,984 लोग देश भर में ठीक हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- BJP विधायक ढुल्लू महतो ने रिमांड पर नहीं दिया पुलिस के किसी सवाल का जवाब
इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3,486, अब तक 132 मौत
देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का प्रकोप कायम है. जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 55 नये मामलों की पुष्टि हुई और इस महामारी के मरीजों की तादाद 3,431 से बढ़कर 3,486 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 65 वर्षीय महिला समेत तीन मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में पिछले तीन दिन में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 132 पर पहुंच गयी है.
अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 1,951 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है. जिले में इस प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी.
इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु: 30 जून तक बढ़ा #LockDown, कई ढील दिये जाने की घोषणा




