GoddaJharkhand

#Godda: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

Godda : जिले के 40 बच्चे जो थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें लॉकडाउन के बीच समय पर रक्त उपलब्ध हो, इसका ध्यान रखते हुए सदर अस्पताल गोड्डा में एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन मंगलवार को किया गया.

इसमें लगभग 31 पुलिस पदाधिकारियों तथा कर्मियों ने रक्त दान किया. इस मौके पर एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि  रक्तदान महादान होता है. ऐसे जवानों को सलाम.

गोड्डा पुलिस संकट की इस स्थिति में अपने कर्तव्यों  के अतिरिक्त आम जनों की सेवा में सदैव तत्पर है, चाहे वह जरूरतमंदों को भोजन कराना हो या भूखे के घर राशन पहुंचाना या मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान करना.

इसे भी पढ़ें : जानिये, क्यों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #डरपोक_मोदी, #Retaliation, क्यों भारत के लिए जीवन रक्षक है Hydroxychloroquine टैबलेट

लॉकडाउन का अनुपालन करा रही है पुलिस

गोड्डा पुलिस लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए सुबह से जिले के हर इलाके में मुस्तैद होकर सड़कों पर गश्ती लगा रही है. बेवजह सड़क पर घूमने वाले व वाहन चालकों को पुलिस उठक-बैठक करा रही है.

साथ ही घर में रहने की चेतावनी दी जा रही है. अस्थायी तौर पर बनाये गये बाजार में भीड़ को रोकने के लिए सुबह से ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतर गये हैं.

इस दौरान चौक-चौराहों को सील कर दिया गया. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें : कोरोना का असर : झारखंड में एक साल से भी अधिक पीछे चला गया टूरिज्म उद्योग, करोड़ों का नुकसान

15 कम्यूनिटी किचन में हर दिन जरूरतमंद को कराया जा रहा भोजन

गोड्डा के एसपी शैलेंद्र वर्णवाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारी सभी थानों में, गांव में जाकर कम्यूनिटी किचन के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है.

गरीब और असहाय के साथ-साथ बेजुबान पशुओं को भी गोड्डा पुलिस भोजन करा रही है.

इसे भी पढ़ें : मंत्री हाजी हुसैन का बेटा तनवीर निकला कोरोना निगेटिव, जमात में शामिल हुआ या नहीं हो रही जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button