Corona_UpdatesNational

#NizamuddinMarkaz से निकाले गये 1000 लोग, 24 केस पॉजिटिव, इलाके को किया जा रहा सैनिटाइज

New Delhi: दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुए कार्यक्रम ने दिल्लीवासियों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है. तब्लीगी जमात में मौजूद 24 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. तब्लीगी जमात में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, और कार्यक्रम के बाद भी करीब 1500-1700 लोग मरकज में रह रहे थे. जिन्हें अब बाहर निकाला गया है. और इलाके में सैनिटाइजेशन का काम जारी है.

इसे भी पढ़ेंः#Seva4Society : CM हेमंत सोरेन ने दी जमशेदपुर, सराइकेला और गोड्डा पुलिस को शाबासी, कहा- बनाये रखें ऐसी सेवा भावना

1000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया, 24 संक्रमित

तब्लीगी जमात के 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमें सटीक आंकड़ा नहीं पता, लेकिन मरकज में 1500 से 1700 लोग इकट्ठा हुए थे. अभी तक 1033 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है.

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, अब तक 334 लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि 700 लोगों को क्वारेंटीन सेंटर भेजा गया है. निजामुद्दीन स्थित मरकज में डॉक्टरों की टीम डेरा जमाए हुए हैं. सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. इसके अलावा आस-पास के इलाके को भी सैनिटाइज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः#LockDown21 में फंसे बिहार व झारखंड के मजदूरों के साथ मारपीट, छीने मोबाइल और पैसे

क्या है पूरा मामला

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज का मामला तब खुला, जब दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 64 साल के एक शख्स की मौत हो गई. इसके बाद 33 लोगों को भर्ती कराया गया, जिसमें से कुछ कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूरा अमला हरकत में आया और पूरे सेंटर को खाली कराया गया.

इस जमात में दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और किर्गिस्तान सहित 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने 1 से 15 मार्च तक तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लिया था. मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें सबसे अधिक संख्या इंडोनेशिया से आए लोगों की थी. खबर है कि 800 लोग इंडोनेशिया के मरकज में ठहरे थे. अब इनकी जांच शुरू हो गई है.

जमात से आए 9 लोगों की मौत

इस जमात को लेकर बुरी खबर यह है कि इसमें शामिल हुए 6 लोगों की तेलंगाना में और एक मौलवी की श्रीनगर में मौत हो गई है. इनमें से 9 लोग यहां मरकज में शामिल हुए थे, जिनकी मौत हो गयी है.

तब्लीगी जमात के इस कार्यक्रम से पूरे देश में हड़कंप मच गया है. अंडमान में भी 10 लोगों की संक्रमण की पुष्टि हुई है. 10 वहीं संक्रमित महिला भी इन्हीं में से एक पत्नी है. . हर प्रदेश ने अलर्ट जारी किया है. जमात से आए लोगों की तलाश की जा रही है. तेलंगाना में करीब 200 लोगों को क्वारनटीन किया गया है, जबकि तमिलनाडु में 800 लोगों की पहचान की गई है.

इधर केजरीवाल सरकार ने तब्लीगी जमात की अगुवाई कर रहे मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है

इसे भी पढ़ेंः#Delhi में दो दिनों में सामने आये 50 नये केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 97

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button