
Islamabad : पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 1,321 पर पहुंच गए और 11 लोगों की मौत हो चुकी है. पंजाब प्रांत देश में कोविड-19 के मामलों का केंद्र बनकर सामने आया है.
पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के कुल 448 मामले सामने आए. यह संख्या सिंध प्रांत के 440 मामलों से भी अधिक है. सिंध से ही देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था.
पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने बताया कि पंजाब के 448 मामलों में से सबसे अधिक 207 मामले डेरा गाजी खान जिले से सामने आए हैं. ज्यादातर संक्रमित लोग ईरान से लौटे थे.
इसे भी पढ़ेंः #CoronaUpdate :राज्य में खुलेंगीं अंडा, मीट, मुर्गा, मछली और पशु आहार की दुकानें, पुलिस बरतेगी इन दुकानों के लिए ढील
खैबर पख्तूनख्वा में 180 मामले, बलूचिस्तान में 133 मामले, गिलगित-बाल्टीस्तान में 91 जबकि इस्लामाबाद में 27 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दो मामले दर्ज किए गए.
अभी तक 23 लोग बीमारी से उबर चुके हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि फैसलाबाद में 22 वर्षीय मरीज की मौत होने से प्रांत में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई है.
इस बीच, स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए चीन के आठ डॉक्टरों का दल पाकिस्तान आएगा. वे स्थानीय डॉक्टरों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः #Corona से जंग के बीच राज्य के 29 जेलों में बंद 18227 कैदियों को बचाना बड़ी चुनौती




