Corona_UpdatesNationalWorld

#British प्रधानमंत्री #BorisJohnson हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

New Delhi: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं. वह कोरोना से संक्रमित हैं. इससे पहले प्रिंस चार्ल्स  के भी कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सामने आयी थी.

शुक्रवार को आयी जांच रिपोर्ट में पता चला है कि बोरिस जॉनसन कोरोना पॉजिटिव हैं. इस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हौसलाअफजाई की है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “डियर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, आप एक फाइटर हैं और इस चुनौती को भी आप पार करेंगे। मैं आपके और पूरे ब्रिटेन के स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं.”

इसे भी पढ़ें : #CoronaLockdown : सड़ने लगे हैं फल, लॉकडाउन के कारण घर नहीं जा पा रहे ट्रक चालक

खुद को किया आइसोलेट

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने शुक्रवार को कहा कि हल्के लक्षणों के बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और अब उन्होंने डाक्टरों की सलाह के अनुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट में खुद को पृथक कर लिया है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये एक वीडियो संदेश में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह इस घातक वायरस के खिलाफ सरकार के संघर्ष में ब्रिटिश सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे. देश में कोरोना 578 लोगों की जान ले चुका है.

इसे भी पढ़ें : #LockDown21 : कोलकाता से 450 किमी साईकिल चला कर गिरिडीह पहुंचे दर्जन भर लोग

गुरुवार को दिखे थे लक्षण

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को हल्के लक्षण उभरने के बाद प्रधानमंत्री का इंग्लैंड की मुख्य चिकित्सक प्रोफेसर क्रिस व्हीटी की सलाह पर कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया था.

नेशनल हेल्थ सर्विस स्टाफ (एनएचएस) ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर जानसन का टेस्ट किया और परिणाम पॉजिटिव आया. प्रवक्ता ने बताया,  “सलाह के अनुसार, प्रधानमंत्री डाउनिंग स्ट्रीट में पृथक रह रहे हैं. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वह सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे.”

इसे भी पढ़ें : #Lockdown21: धनबाद में भारत सरकार लिखी हुई गाड़ी में ढोयी जा रही थी सवारी, पुलिस ने करायी उठक-बैठक

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

5 Comments

  1. I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button