Corona_UpdatesMain Slider

#CORONA:  रिम्स में जांच शुरू, पर सिर्फ 500 किट ही उपलब्ध,  6 मरीजों के लिये गये सेंपल

Ranchi: कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच आज से रिम्स में शूरू हो गयी है. मशीन रियल टाइम पीसीआर सीएफएक्स एन 96 मशीन के माध्यम से सेंपल की जांच हो रही है. रिम्स में आज पहले दिन कुल 6 मरीजों के सेंपल लिये गये. जिसमें से चार मरीजों के सेंपल की जांच आज हो रही है, रिपोर्ट भी आज ही आ जायेगी. अन्य दो सेंपल की जांच कल की जाएगी. बचे हुए सेंपल को वीटीएम वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया में रखा गया है. वीटीएम में रखने से सेंपल सुरक्षित रहता है. माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि इस जांच मशीन से एक साथ 40 सेंपल की जांच हो सकती है. उन्होंने बताया कि रिम्स एक बजे से पहले आने वाले सेंपल की जांच एक साथ करेगा. इससे पहले सेंपल जांच के लिए एमजीएम जमशेदपूर भेजे जा रहे थे.

इसे भी पढ़ेंः #CoronaVirus : रांची के तमाड़ में एक मस्जिद में रुके 11 विदेशियों को पुलिस ने क्वारंटाइन में भेजा

अभी तक कुल 51 कोरोना के मरीजों के सेंपल लिये गये, 38 नेगेटिव

डॉ मनोज कुमार ने बताया कि रिम्स में अभी तक कोरोना के 51 संदिग्ध मरीजों के सेंपल जांच के लिए भेजे गये थे. जिसमें से 38 के जांच रिपोर्ट आये हैं. सभी रिपोर्ट नेगेटिव हैं. इसके अलावा 7 सेंपल की जांच रिपोर्ट एमजीएम जमशेदपूर से आने बाकी हैं. चार की जांच रिम्स में चल रही है, बाकि दो की जांच कल होगी.

इसे भी पढ़ेंः हंतावायरस : नाहक घबराहट और भय से बचिए

500 सेंपल जांच के लिए किट मौजूद

रिम्स में अभी 500 सेंपल जांच के लिए किट मौजूद हैं. रिम्स ने किट के लिए एनआईबी को डिमांड भेज दिया है. वैसे डॉ मनोज ने बताया कि एनआईबी जरूरत पड़ने पर खुद से मुहैया करा देता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जांच में जांचकर्ता द्वारा प्रयोग होने वाले पीपीई किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ेंः #CoronavirusLockdown: सिक्किम में कर्फ्यू, पश्चिम बंगाल में 31 मार्च तक लॉकडाउन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button