JharkhandRanchi

#Corona : महगामा विधायक विदेश दौरे से लौटने के बाद पहुंचीं रिम्स, आइसोलेशन वार्ड में लिया गया सैंपल

Ranchi : विदेश दौरे पर गयी कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह देश लौट चुकी हैं. शुक्रवार को उन्होंने रिम्स जाकर वहां के आइसोलेशन वार्ड में ब्लड का सैंपल दिया.

इससे पहले विधायक दीपिका पांडेय ने ट्विटर पर देश लौटने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका से लौटने के बाद वह रांची एयरपोर्ट पहुंचीं. फिर उन्होंने खुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया.

उन्होंने कहा कि विश्वभर में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने कदम उठाने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें : JSLPS से अलग होगा मनरेगा सोशल ऑडिट, राज्य सरकार बनायेगी स्वतंत्र सोसाइटी

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक की भूमिका अहम

इससे पहले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कोटे से विधायक बनी दीपिका पांडेय सिंह को लेकर चर्चा जोरों पर थी.

बताया जा रहा था कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए अगर वह देश आती हैं, तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड में निरीक्षण में रखा जायेगा.

वहीं अगर वह राज्यसभा चुनाव के तय तिथि तक देश नहीं पहुंचती हैं, तो इससे कांग्रेस कोटे से एक वोट कम पड़ने की बात की जा रही थी.

विदेश दौरे को लेकर सियासत हुई थी जोरों पर

इससे पहले महगामा विधायक के विदेश दौरे को लेकर सियासत जोरों पर थी. गोड्डा जिले के बीजेपी अध्यक्ष मीडिया प्रभारी मुरारी चौबे ने कहा था कि विधानसभा में महगामा क्षेत्र की जनता की आवाज उठाने के बाद महगामा की कांग्रेस विधायक विदेश दौरे में व्यस्त हैं.

अभी झारखंड विधानसभा का बजट सत्र है. इसमें क्षेत्र हित एवं जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने की जरूरत थी. महगामा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं.

इस महत्वपूर्ण समय में विदेश के सैर-सपाटे में महागामा विधायक व्यस्त हैं.

इसे भी पढ़ें : #Coronavirusoutbreakindia : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, घर पर दी पार्टी, सांसद दुष्यंत सिंह भी पहुंचे थे

कांग्रेस का पलटवार 

इसपर पलटवार करते हुए कांग्रेस के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अभिनव कुमार सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.

उन्होंने कहा था कि पूरे राज्य में एक मात्र महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को उनकी प्रतिभा के बल पर अमेरिकी सरकार ने 2 से 20 मार्च तक होने वाले इंटरनेशनल विजिटर्स लीडरशिप प्रोग्राम (आइवीएलपी) के लिए आमंत्रित किया है.

यह आयोजन अमेरिका और भारत सरकार की सहमति से हो रहा है. यह झारखंड सहित महगामा क्षेत्र के लिए भी हर्ष की बात है. लेकिन ऐसे मौके पर भी बीजेपी नेता ओछी बयानबाजी से बाज नहीं आते हैं.

इसे भी पढ़ें : तीन करोड़ की लागत से बना अस्पताल शौचालय में तब्दील, खिड़की-दरवाजे व टाइल्स उखाड़कर ले गये चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button