JharkhandRanchi

#Raghubar सरकार ने 1 लाख नौकरियों का किया था दावा, सिर्फ 1 प्रतिशत कर रहे काम, नौकरी के आंकड़ों की होगी SIT जांच

Ranchi: विधानसभा में कटौती प्रस्ताव रखते हुए सरयू राय ने रघुवर शासन काल में कौशल विकास के रोजगार के आंकड़ों की हेराफेरी, एजेंसियों के चयन और एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर एसआइटी से जांच कराने की मांग की थी.

इसपर सरकार ने अपने जवाब में इसपर एसआइटी जांच पर सहमति दे दी है है. सरकार की ओर से जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि यह सरकार एसआइटी जांच करायेगी. हेमंत सोरेन की इस सरकार में किसी को लूट की छूट नहीं होगी.

सरयू राय ने कहा कि सरकार ने एक लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी पर 1584 युवा ही काम कर रहे हैं जो लगभग 1 प्रतिशत के आसपास है.

इसके अलावा सरयू राय ने उन अधिकारियों की भी जांच की मांग की है जिन्होंने 26 हजार युवाओं को एक साथ नौकरी देने के दावे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पास भेजा था.

उन्होंने कहा कि अगर इसकी जांच हुई तो राज्य की कितनी बड़ी बदनामी होगी. विश्व स्तर पर झूठ को सामने नहीं लाया जाना चाहिए था.

इसे भी पढ़े : #Giridih में Corona का एक और संदिग्ध मिला, आइसोलेशन वार्ड से भाग निकला

सरयू राय ने पहले भी उठाया था सवाल


सरयू राय ने कहा कि वे सरकार में रहते हुए भी कौशल विकास के कामों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. सरयू राय ने कहा कि उनके पास सभी एक लाख युवाओं के एड्रेस और फोन नंबर हैं.

आधे से अधिक नंबर गलत हैं. सरकार के पास नौकरी पाने वालों और नौकरी देने वालों, सभी का नंबर है, सरकार चाहे तो जांच करा ले. सरयू राय सदन में सभी नंबर और आंकड़ा लेकर पहुंचे थे.

सरकार द्वारा एसआइटी जांच की बात के बाद उन्होंने कहा कि यह निर्णय चीजों को सही दिशा में ले जाने का कार्य करेगी.

इसे भी पढ़े : दूरदर्शन के तत्कालीन उप निदेशक शैलेश पंडित को सीबीआइ कोर्ट ने सुनायी 4 साल की सजा

सरयू राय पहले ही बता चुके हैं फर्जी


सरयू राय ने पहले ही विश्व युवा दिवस 2018 और 2019 में के दौरान दी गयी नौकरियों को फर्जी बता चुके हैं. 2018 में सरकार ने 26 हजार और 2019 में एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी.

उन्होंने इस पर पहले भी हेमंत सोरेन की सरकार से जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने उस कार्यक्रम को तामझाम और पैसों की बरबादी करार दिया था.

इसे भी पढ़े : #IndiaFightsCorona: झारखंड के सभी स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, क्लब व पार्क 14 अप्रैल तक बंद किये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button