
Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर व वर्तमान में बीसीसीआइ के जीएम (प्रशासन) सबा करीम का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी में अभी भी काफी क्रिकेट बचा है. वे अगर लय में रहें तो अब भी शानदार फिनिशर हैं.
रांची में आयोजित एक स्कूल के कार्यक्रम में धौनी के T20 वर्ल्ड कप में खेले जाने की संभावना से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए करीम ने कहा कि धौनी अगर फॉर्म में रहेंगे तो अपनी भागीदारी के बारे में खुद आश्वस्त होंगे. उनका टीम में रहना बढिया ही रहेगा.
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus का खौफ, डीपीएस बोकारो को अनिश्चितकाल के लिए किया गया बंद
पूर्वी जोन से प्रतिभावान खिलाड़ियों की संख्या हो रही कम
भारतीय टीम में पूर्वी क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व में कमी आ रही है. सबा करीम ने इस संबंध में कहा कि झारखंड समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों को ग्रासरूट के स्तर पर और बेहतर संसाधन जुटाने की ज़रूरत है.
पूर्वी क्षेत्र में सालभर में 8 से 9 महीने ही क्रिकेट होता है जबकि देश के कई राज्यों में बारहों महीने प्रैक्टिस चलता रहता है. इस कमी को दूर करने के लिए इंडोर प्रैक्टिस के संसाधन जुटाने होंगे.
पूर्वी क्षेत्र से खिलाड़ियों को ऑफ सीजन में 3-4 महीने प्रैक्टिस के लिए बाहर भेजना होगा. लगातार अभ्यास में बने रहने से ही उनका परफॉरमेंस और टेंपरामेंट बढ़ेगा.
इसे भी पढ़ें : बकरी, शूकर, कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को मिलेगा 3295.00 लाख का अनुदान




