Palamu

पलामू: अलग-अलग सड़क हादसों में गयी तीन की जान, आठ जख्मी

Palamu: पलामू प्रमंडल में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ जख्मी हैं. इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी गयी है. घायलों को इलाज के लिए बिहार के औरंगाबाद ले जाया गया है. मरने वालों में दो बाराती शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंःहाइकोर्ट से राहतः ढुल्लू महतो और उनके भाई के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त

गढ़वा में दो युवकों की मौत

डालटनगंज-गढ़वा मुख्य पथ पर खोंहर मोड़ के पास बीती रात ट्रक व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक घायल हो गया.

मृत युवक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सरईडीह निवासी मनीष गोस्वामी (25) और चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव निवासी बिगन गोस्वामी (35) के रूप में हुई है. घायल चैनपुर थाना के बरांव निवासी धनंजय गोस्वामी है.

जख्मी युवक ने बताया कि वो लोगा बारात में गढ़वा के बंशीधर नगर जा रहे थे. इसी बीच खोंहर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक और उसकी मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना में की मनीष गोस्वामी और बिगन गोस्वामी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

घटना के बाद घायल को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया. इधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया.

इसे भी पढ़ेंःबाबूलाल की विधायकी रद्द करने की बन रही रणनीति, राज्यसभा चुनाव की भेंट चढ़ेगा 18 दिनों का सत्र 

छतरपुर में मुखिया के भाई की मौत

एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर अर्जुनडीह गांव के पास बीती रात टेलर की चपेट में आने से लक्ष्मीपुर के मुखिया अजय सिंह के भाई उतम सिंह की मौत हो गयी.

उतम सिंह नौडीहा गुलाबझरी से अपने किराये के मकान छतरपुर आ रहे थे. इसी बीच महादेवा क्रशर प्लांट में गिट्टी लेने आ रहा टेलर ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. घटना के बाद टेलर चालक फरार हो गया.

हरिहरगंज में बारातियों से भरी बोलेरो खड़े हाइवा से टकरायी

इधर एनएच-98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर बुधवार की सुबह दूसरी घटना हुई. सुबह करीब 5.15 बजे शादी में शामिल होने के बाद लौट रही बोलेरो (बीआर 26सी 9994) ने हरिहरगंज चेकनाका और सीएचसी के सामने एक खड़े हाइवा से पीछे से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए.

घटना के बाद काफी देर तक जख्मी बाराती वाहन में ही फंसे रहे. बाद में ग्रामीणों ने बोलेरो को काटकर घायलों को निकाला और सीएचसी में भर्ती किया. यहां से इलाज के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद ले जाया गया है. घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बतायी गयी है.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandVidhansabha: बोले इरफान- कुत्तों की तरह भौंक रहे BJP विधायक, BJP के अमित मंडल का जवाब– विधायक बनते ही स्पीकर पर फेंकी थी माइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button