JharkhandMain Slider

6th JPSC: ना परीक्षा रद्द करने का फैसला हुआ है और ना ही महाधिवक्ता से कोई राय ली गई

Ranchi : छठी जेपीएससी की नियुक्ति प्रक्रिया के रद्द किये जाने के संबंध में एक मार्च को राज्य के एक प्रमुख समाचार पत्र में एक खबर का प्रकाशन किया गया. जिसे सरकार ने गलत और भ्रामक बताया है. और कहा है कि छठी जेपीएससी परीक्षा रद्द किये जाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. ना ही इस बारे में महाधिवक्ता से कोई राय ली गई है.

इसे भी पढ़ेंः19 सालों में हुई पांच JPSC सिविल सेवा परीक्षा में तीन की सीबीआइ जांच, छठी परीक्षा शुरुआत से ही विवादों में

इस सिलसिले में सरकार के स्तर से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि कार्मिक विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्पष्ट किया जाता है कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित छठी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2016 को रद्द करने के संबंध में महाधिवक्ता से राज्य सरकार को परामर्श नहीं दिया गया है. साथ ही राज्य सरकार की ओर से उक्त परीक्षा को रद्द करने का निर्णय नहीं लिया गया है और न ही इस संबंध में कोई कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

विदित हो कि समाचार पत्र विशेष में यह खबर प्रकाशित हुई है कि राज्य सरकार छठी जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2016 की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर सकती है. प्रसंगाधीन विषय पर समाचार पत्रों में प्रकाशित उक्त खबर पूर्णतः निराधार, तथ्यहीन एवं भ्रामक है.

इसे भी पढ़ेंः#JPSC: जिस नियमावली का हवाला दे परीक्षा रद्द की, उसी से हुई छठी JPSC परीक्षा का चल रहा इंटरव्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button