West Bengal

Durgapur : बेटी को परीक्षा दिलवाने साथ गयी मां लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज

Durgapur : माध्यमिक परीक्षा के अंतिम दिन बेटी को परीक्षा दिलवाने परीक्षा सेंटर गयी माँ परीक्षा सेंटर से लापता हो गयी. लापता होने की शिकायत महिला के पति आशीष कुमार पाल ने अंडाल थाना में दर्ज कराई. घटना के संबंध में अंडाल थाना क्षेत्र के मोइरा चार नंबर निवासी मानतू पाल के पति सह इसीएल कर्मी आशीष कुमार पाल ने बताया कि 26 फरवरी को उनकी बेटी मेघा पाल की माध्यमिक की अंतिम परीक्षा थी.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह की सभा के पहले कोलकाता में भी लगे गद्दारों को गोली मारो के नारे

28 फरवरी को गुमशुदगी का मामला अंडाल थाना में दर्ज कराया गया

मेघा पाल अपनी मां मानतू पाल के साथ रोज की तरह परीक्षा देने उखरा आदर्श हिंदी हाई स्कूल सेंटर पर गयी थी. बेटी परीक्षा देकर घर वापस आ गयी, परंतु पत्नी मानतू पाल घर वापस नहीं आयी. हम लोगों ने उसकी सहेली, रिश्तेदार के घर खोजबीन की परंतु कोई जानकारी नहीं मी. आखिरकार 28 फरवरी को गुमशुदगी का मामला अंडाल थाना में दर्ज कराया गया.

उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी को किसी ने अगवा किया या कोई गलत व्यक्ति उसे उठा ले गया, यह हमें पता नहीं. हम लोग इस मामले में पुलिस के साथ संपर्क में हैं. अंडाल थाना प्रभारी पार्थो घोष ने बताया कि गुमशुदगी का मामला महिला के पति द्वारा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Durgapur : फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने किया विद्यालय के समक्ष प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button