
Purulia/Nituria : पुरुलिया जिले के सांतुड़ी में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के करीब 120 भाजपा समर्थक परिवार भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गये हैं. मौके पर सांतुड़ी ब्लॉक भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष आनंद कर्मकार, सांतुड़ी पंचायत समिति के उपाध्यक्ष असीम चटर्जी, तृणमूल नेता विधु भूषण शांतिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार तृणमूल नेता रामप्रसाद चक्रवर्ती के नेतृत्व में सांतुड़ी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के भाजपा समर्थक परिवारों ने सांतुड़ी में एक सादे समारोह के तहत तृणमूल का झंडा थामा.
इसे भी पढ़ें :#President’s_Supper में नहीं जाऊंगा, विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सोनिया गांधी को भोज का निमंत्रण क्यों नहीं दिया
मां माटी मानुष की सरकार में विश्वास व्यक्त करने लगे हैं
सांतुड़ी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में सांतुड़ी ब्लॉक तृणमूल नेता रामप्रसाद चक्रवर्ती ने तृणमूल का झंडा पकड़ा कर पार्टी में उनका स्वागत किया. इस दौरान रामप्रसाद चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा जिन वायदों को लेकर चुनाव में उतरी थी उन वायदों को निभाने में विफल रही है. अब जनसाधारण को यह बात धीरे-धीरे समझ में आने लगी है. लोग अब अपनी भूल समझ चुके हैं. तभी आज मां माटी मानुष की सरकार में विश्वास व्यक्त करने लगे हैं और वापस लौट रहे हैं. कहा कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के उन्नयन कार्यों को देखकर उनका विश्वास तृणमूल के प्रति लौट रहा है.
इसे भी पढ़ें : #CAA समर्थकों और विरोधियों के बीच पथराव, दिल्ली के कबीरनगर,जाफराबाद में भगदड़, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े




