World

#Coronavirus: चीन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 1600, 24 घंटे में 143 मरीजों ने दम तोड़ा

Beijing: घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चीन में 143 और लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,631 हो गयी है.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 2,420 नये मामले सामने आये और 139 लोगों की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- #IAS विनय चौबे बने नगर विकास सचिव, सुनील बर्णवाल को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया

संक्रमण के कुल मामले 67,535 

आयोग ने बताया कि इसके अलावा हेनान में दो और बीजिंग एवं चोंगक्विंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी. देश में शुक्रवार को इस विषाणु के संक्रमण के कारण 143 लोगों की मौत हुई.

31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में 2,641 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. चीन में इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 67,535 हो गयी है.

इसे भी पढ़ें- #CM ने दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम से की मुलाकात, कहा- झारखंड को डंपिंग यार्ड ना बनाये रेलवे

चीन सरकार ने हुबेई प्रांत को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के ‘‘लगातार कम होने’’ की बात शुक्रवार को रेखांकित की थी.

इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बीमारी के उपचार और रोकथाम के लिए कृत्रिम मेधा और क्लाउड कम्प्युटिंग जैसी डिजिटल तकनीकों की मदद लिए जाने की अपील की. वुहान के अस्पतालों में सामग्रियां पहुंचाने और अन्य कार्यों में मदद के लिए रोबोट तैनात किये गये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button