
Dhanbad : युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) की ओर से शुक्रवार को धनबाद के पूजा टॉकीज से गोल्फ ग्राउंड तक रैली निकाली गयी. इस रैली में सैकड़ों युवा शामिल हुए.
इसके बाद विवाह भवन में एक सभा का भी आयोजन किया गया. सभा में मुख्य रूप से युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह उपस्थित थे.
युवा संघर्ष मोर्चा का मुख्य नारा है- रोजी दो रोजगार दो, जीने का अधिकार दो और इसका उद्देश्य है-पढ़े-लिखे बेरोजगारों को संगठन से जोड़कर सरकार से रोजगार की मांग करना.
हिंदू – मुसलमान करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा
शुक्रवार को रैली और सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की मांग की गयी.
सभा के दौरान कहा गया कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं की तादाद बढ़ती जा रही है और सरकार द्वारा रोजगार सृजन नहीं किया जा रहा है.
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार युवाओं को रोजगार देने के बदले हिंदू-मुसलमान कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के हिंदू – मुसलमान करने से लोगों की समस्याओं का सामधान नहीं होगा.
चुनाव के बाद वादे भूल जाते हैं नेता
युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह ने कहा कि चुनाव के समय नेता रोजगार देने के वादे करते हैं लेकिन जीतने और सरकार बन जाने के बाद सभी वादे भूल जाते हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार से रोजगार की मांग को लेकर हमलोग आंदोलन करते रहेंगे. साथ ही सभा के दौरान पुलवामा हमले में शहीद हुए 44 जवानों की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने दो मिनट का मौन रखा और उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.





138662 272151Wow! This can be one certain with the most helpful blogs We have ever arrive across on this topic. In fact Fantastic. Im also an expert in this topic so I can realize your hard work. 813256