HazaribaghJharkhand

योगेंद्र साव और रघुवर दास के करीबी राजू साव सहित चार लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Hazaribag: केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी के अधिकारियों को शराब के नशे में अपने अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हजारीबाग पुलिस ने सोमवार को राजू साव सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

राजू साव कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का करीबी है. राजू सहित चार लोगों को जेल भेजे जाने की पुष्टि हजारीबाग एसपी ने किया.

इसे भी पढ़ें : IAS राहुल पुरवार होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, विनय चौबे का सीएम का प्रधान सचिव बनने का रास्ता साफ

नशे में एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ की गाली-गलौज और दी धमकी

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात राजू साव अपने अन्य सहयोगियों के साथ केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी गेट के पास एनटीपीसी अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और धमकी दे रहे थे.

इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर केरेडारी थाना ले आयी, फिर सोमवार को जेल भेज दिया.

 कौन है राजू साव

ये वही राजू साव है जिसपर झारखंड बचाओ रक्षा आंदोलन उग्रवादी संगठन के सरगना होने का आरोप लगा था.

एक दूसरा उग्रवादी संगठन झारखंड टाइगर ग्रुप जिसका मेन्टॉर बनने का आरोप योगेंद्र साव पर लगा था, उसके सरगना राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को बयान दिया था कि योगेंद्र साव ने जो हथियार उन लोगों को उपलब्ध कराये थे. उसे चलाने का प्रशिक्षण भी राजू साव ने ही दिया था.

इसे भी पढ़ें : बोकारो प्रशासन का कमालः करनी थी आउटसोर्सिंग पर बहाली, कर दी परमानेंट अब 26 महीनों से बिना वेतन कर रहे काम

योगेंद्र साव और रघुवर दास का करीबी रहा है राजू साव

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो हुई थी जिसमें सीएम के साथ उग्रवादी संगठन का सरगना होने का आरोपी राजू साव साफतौर से देखा जा रहा था.

एक नहीं बल्कि ऐसे कई मौकों पर राजू साव ने पूर्व सीएम के साथ फोटो खिंचवाई थी.इससे पहले हेलीकॉप्टर में राजू साव की तस्वीर योगेंद्र साव के साथ वायरल हुई थी.

योगेंद्र साव के साथ कई मौकों पर राजू साव की तस्वीर वायरल हो चुकी है. कुछ लोगों का कहना था कि योगेंद्र साव के खिलाफ बयान देने का फायदा राजू साव को बीजेपी की तरफ से मिल रहा है.

बरकागांव क्षेत्र में यह भी कहा जा रहा था कि राजू साव की राजनीति में महत्‍वाकांक्षा बढ़ी है, वो विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : #Jharkhand: सात सौ पंचायतों में अब भी इंटरनेट सुविधा की चुनौती, 15वें वित्त की राशि के भुगतान में आयेगा संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button