
Palamu: पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शनिवार को सतबरवा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान यहां बन रहे थाना भवन निर्माण का जायजा लिया.
इस दौरान भवन निर्माण में अनियमितता देखकर एसपी ने संवेदक को फटकार लगायी और गुणवता में सुधार का निर्देश दिया. एसपी ने प्लिंथ और सरिया की गुणवता पर सवाल उठाये.
इसे भी पढ़ें : आयुक्त के आदेश की डेडलाइन हुई खत्म, रांची के अधिकतर स्कूलों ने वेबसाइट पर नहीं दी सिलेबस और किताबों की जानकारी
गंदगी हटाने के दिये संकेत
सतबरवा थाना का नया भवन ब्लॉक के बगल में बन रहा है. एसपी ने संवेदक से कहा कि इस वर्ष नवंबर तक हर हाल में नया थाना का भवन बनाकर विभाग को सौंप दें.
वहीं लिंडा एससी-एसटी जुडे़ मामले की जांच के लिए तुंबागड़ा गये और छेडछाड के मामले के बारे में जानकारी ली. सतबरवा बाजार क्षेत्र के अलावे मेलाटांड़ आदि जगहों पर लगी गंदगी का अंबार और सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के संकेत दिये.
पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
सतबरवा बाजार में एससी-एसटी से जुड़े एक जमीन विवाद का पर्यवेक्षण भी एसपी ने किया. एसपी सतबरवा थाना पहुंचे और प्रशिक्षु दरोगा और काम कर रहे जेएसआइ तथा पुलिसबल जवानों के साथ बैठक की.
मौके पर एसपी के साथ सदर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, सतबरवा थाना प्रभारी रुपेश कुमार दूबे और एसआई विजय रमानी भी साथ थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 24 में से 13 जिले के एसपी के पास अपने काम के अलावा अतिरिक्त प्रभार का बोझ
सड़क किनारे से हटेगा अतिक्रमण
एसडीपीओ कुमार गुप्ता ने बताया कि सतबरवा मेन बाजार के अलावा सड़क किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है. शहर के लोगों के साथ मंत्रणा करने के बाद अतिक्रमण हटाने का काम किया जायेगा.
इसके लिए जमीन संबंधी मामलों के उच्च अधिकारी और सीओ से संपर्क किया जायेगा. उन्होंने बताया कि एससी-एसटी के एक व्यक्ति ने सतबरवा मेन बाजार की खाली पड़ी जमीन पर दावा ठोंका है.
एसपी साहब विवादित जमीन का पर्यवेक्षण करने आये थे.
इसे भी पढ़ें : राज्य के 56% सरकारी व 80% सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नहीं है शिक्षक-छात्र का सही रेश्यो




