
Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह चर्च स्कूल में सातवीं क्लास के छात्र रिशांत ओझा पर सहपाठी छात्र द्वारा बेल्ट से हमले के मामले ने तुल पकड लिया है.
शुक्रवार को स्कूल की प्रिंसिपल एल पीटरसन के बुलावे के बाद घायल छात्र के अभिभावक स्कूल पहुंचे. चेंबर में मुलाकात के दौरान प्रचार्या की केस वापसी का दबाव बनाने और आपत्तिजनक बयान से अभिभावक उग्र हो गये और प्रिंसिपल के साथ तूतू-मैंमैं पर उतर आये.
विरोध में प्रिंसिपल के चेंबर में ही जमकर हंगामा भी मचाया. मौके पर छात्र रिशांत के चाचा संजय ओझा, अभिषेक ओझा के साथ में परिवार के अन्य सदस्य और नज़दीकी मित्र भी पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का बजट घटा, आदिवासियों-दलितों को कानूनी सहायता देने में होगी समस्या
क्या है मामला
बीते बुधवार को स्कूल के ही एक छात्र से ऱिशात ओझा की बहस हो गयी. बहस के दौरान हाथापाई में बेल्ट के हमले से रिशांत ओझा की एक आंख में गंभीर चोट लगी.
घायल छात्र रिशांत का इलाज कोलकाता के एक आंख अस्पताल में चल रहा है. घटना तब हुई जब स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं. हमले से के कारण रिशांत परीक्षा नहीं दे सका.
ऱिशांत के अभिभावक ने उसके ठीक होने के बाद दोबारा उसकी परीक्षा लेने का आग्रह प्रिंसिपल से किया था. इसी पर फैसले के लिए प्रिंसिपल ने अभिभावकों को मीटिग के लिए बुलाया था.
इसे भी पढ़ें : #Jobs : एक साल में सिर्फ 17,762 नियुक्तियां, केंद्र सरकार के 73 विभागों में 6,83,823 पद अब भी खाली
प्रिंसिपल पर आपत्तिजनक बयान का आरोप
ऱिशांत ओझा के चाचा संजय ओझा का कहना है कि मीटिग के दौरान प्रिंसिपल एल पीटरसन ने आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ कहा कि रिशांत एक आख से परीक्षा दे सकता है.
आगे कहते हुए चाचा संजय ओझा ने कहा कि प्रिंसिपल या स्कूल का कोई भी स्टॉफ रिशांत को देखने तक नही पहुंचा. बस मीटिंग के लिए कॉल किया.
प्रिंसिपल ने आग्रह पर विचार करने के बजाय केस वापसी के लिए दबाव बनाने लगे और सांप्रदायिक टिप्पणी की जिससे अभिभावक उग्र हो गये. बिष्टुपुर पुलिस के बीचबचाव करने पर मामला शांत हो सका.
बिष्टुपर थाने में प्राथमिकी दर्ज
स्कूल के लापरवाह रवैये से नाराज चाचा संजय ओझा ने बिष्टुपुर थाना में घटना के दिन ही हमला करने वाले छात्र समेत स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.
इसके अधार पर बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज़ की गयी. हालांकि अभिभावकों का ये भी कहना है कि इस मामले में बिष्टुपुर थाना ने अबतक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है.
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अमर बाउरी से पहले विधायक बिरंची नारायण के सरकारी आवास में जबरन घुसे थे जेएमएम कार्यकर्ता




