JharkhandRanchi

#IncomeTax फार्म भरने के लिए प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को दी गयी दो दिन की छुट्टी

Ranchi: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को दो दिन की छुट्टी दी है. यह छुट्टी फरवरी महीने में आयकर फॉर्म भरने के लिए दी गयी है.

पुलिस मेंस एसोसिएशन से छुट्टी के लिए अनुरोध किया गया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय से आइजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे ने इससे संबंधित आदेश सभी प्रशिक्षण केंद्रों व सभी एसएसपी-एसपी को दे दिया है.

इसे भी पढ़ें- #NirbhayaCase: दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की केंद्र की याचिका पर SC में शुक्रवार को सुनवाई

पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर कराया था अवगत 

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने 31 जनवरी को ही पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर आयकर फार्म भरने के संबंध में अवगत कराया था.

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को दो दिन की छुट्टी दी है. जिसमें उन्हें एक दिन आकस्मिक अवकाश और एक दिन अनुमति अवकाश की अनुमति दी गयी है.

नरेंद्र ने पत्र में कहा था कि प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे पुलिसकर्मियों को फरवरी में आयकर फार्म भरना जरूरी है. अगर वे फार्म नहीं भरेंगे तो उन्हें फरवरी महीने के वेतन भुगतान में परेशानी होगी. उनके पत्र पर ही विचार के बाद आइजी ने उक्त आदेश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- राज्य की पहली आठ लेन रोड के लिए काट दिये गये पांच हजार पेड़, अब उपयोगिता पर सवाल

दो दिनों के बाद प्रशिक्षण केंद्र वापस भेजने का आदेश

पुलिस मुख्यालय से आइजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे ने इससे संबंधित आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी प्रशिक्षु पुलिसकर्मी अपने पैतृक जिला, इकाई, वाहिनी में दो दिनों के अदंर इस काम को निपटा लेंगे.

संबंधित एसएसपी, एसपी व कमांडेंट को भी आदेश दिया गया है कि दो दिनों के भीतर आयकर फार्म भरवाकर उन्हें फिर से प्रशिक्षण केंद्र में वापस भेजें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button