
New Delhi : दिल्ली का शाहीन बाग इन दिनों हॉट केके बना हुआ है. हर दिन कोई ना कोई ऐसी बात या बयान यहां को लेकर सामने आ रही है. चूंकि यहां पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) के खिलाफ लंबे वक्त से प्रदर्शन चल रहा है. जिसे लेकर नेताओं से लेकर आम लोगों के एक से बढ़कर एक बयान सामने आ रहे हैं.
इसी कड़ी में बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. शेयर किये गये वीडियो में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला का कहना है कि हमें डराओ मत, हमारी शुरूआत सिर कटाने से होती है.
इसे भी पढ़ें – राज्य की पहली आठ लेन रोड के लिए काट दिये गये पांच हजार पेड़, अब उपयोगिता पर सवाल
क्या कहा गया है वीडियो में
वीडियो को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा है कि, यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है. देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है.
यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।
देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। pic.twitter.com/NoD98Zfwpx— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 6, 2020
दरअसल शेयर किये गये वीडियो में साफतौर पर एक महिला को कहते हुए सुना जा सकता है कि, बता देना, हमने अपने बच्चों को हम मुसलमानों ने अपने बच्चों को लोरी नहीं सुनाई, उन्हें ट्विमकल-ट्विंकल नहीं पढ़ाया. हमने अपने बच्चों को करबला का वाकया सुनाया है. आगे कहा गया है कि करबला के नादाद के केवल मर्दों ने नहीं बल्कि औरतों ने भी अपनी कुर्बानी दी थी.इसलिए हमें डराओ मत, हमारी शुरूआत सिर कटाने से होती है.
इतना ही नहीं महिला ने कहा है कि यजीद सिर्फ इमाम हुसैन के जमाने में ही नहीं थे , अभी भी हैं, उन्होंने वहां मौजूद मांओं से कहा कि आज के यजीद का सामना करने के लिए तुम्हें अपने बेटों को हुसैन बनाना पड़ेगा.
साथ ही कहा कि तुम अगर नागरिकता सबको दे रहे हो, तो हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमानों को भी नागरिकता दो. और हम मोहताज नहीं हैं, ये हमें साबित करने की जरूरत नहीं है. सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में करोड़ों की जो कमाई होती है, वो हमारे पुरखों की बनाई इमारतों से हे रही है. ताजमहल ही देख लो, कुतुबमीनार को ही लो, ये हमारे पुरखों ने बनवाई हैं.
इसे भी पढ़ें –रघुवर सरकार की सभी 20 सूत्री समितियां भंग, नहीं मान्य होंगे किसी भी तरह के निर्देश
बीजेपी के सवाल पर केजरीवाल की सफाई
गौरतलब है कि दिल्ली में चुनाव को लेकर भी माहौल गरमाया हुआ है. शाहीन बाग भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. वहीं बीजेपी ने शाहीन बाग को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और कई सवाल भी उठाये हैं. साथ ही बीजेपी ने केजरीवाल के शाहीन बाग और जामिया नहीं जाने को लेकर भी सवाल उठाये हैं.
जिसपर केजरीवाल ने कहा है कि इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि मेरी भी अपनी सीमाएं हैं और मेरी जिम्मेवारी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली को लेकर है. में आस मामले पर कोई टांग अड़ाना नहीं चाहता हूं.
इसे भी पढ़ें – क्या वीर सावरकर ने अंग्रेजों से लगायी थी दया की गुहार? अंडमान प्रशासन के पास दया याचिकाओं का रिकॉर्ड नहीं




