JharkhandKhas-KhabarRanchi

24 जनवरी को हो सकता है हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार!

  • बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से समय देने की मांग की.
  • कांग्रेस को 3 और मंत्री देने पर बनी सहमति.
  • दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के एआइसीसी नेताओं से मुलाकात की खबर.

Ranchi : मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यपाल से समय मांगा है. दिल्ली से रांची आने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने इसका संकेत दिया था. लेकिन जेएमएम के पुख्ता सूत्रों का कहना है कि देर शाम मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से समय देने की मांग की.

इसे भी पढ़ें- दीपिका, राजेंद्र और बन्ना होंगे हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री!

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से तीन और मंत्री बनाये जाने पर सहमति बनी है. इसमें राजेंद्र सिंह, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडे सिंह के नामों की चर्चा काफी आगे हैं. अगर ऐसा होता है तो न्यूज विंग की खबर पर एक बार फिर मुहर लग सकती है.

2 दिन पहले ही इस खबर को न्यूज विंग ने प्रमुखता से छापी थी. वहीं जेएमएम कोटे से 5 मंत्रियों के शपथ लिए जाने की खबर है. यानी दोनो पार्टी के कोटे से कुल 8 अन्य मंत्री को राज्पाल शपथ दिलायेंगी.

इसे भी पढ़ें- #WestSinghbhum में 7 की हत्या पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, SIT गठन कर तमाम पहलुओं की जांच करें अधिकारी

मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर हुई फाइनल बातें

कांग्रेस और जेएमएम कोटे मे मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर फाइनल बातें भी होने की खबर है. बताया जा रहा है कि अपने दो दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात की थी. सहमति के बाद ही कांग्रेस को मंत्रियों के तीन पद और देने पर जेएमएम राजी हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- #Sports, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में नौजवानों के सपने पूरे करेगी हमारी सरकार : हेमंत सोरेन

कांग्रेस को 3 और मंत्री मिलना तय

कांग्रेस को तीन और मंत्री पद मिलने से उसके पांच मंत्री हो जायेंगे. जेएमएम के खाते में मंत्रियों के कुल पांच हैं. आरजेडी को एक पद पहले से ही दे दिया गया है. कांग्रेस कोटे से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय और बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है.

वहीं जेएमएम कोटे से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, दीपक बिरुआ, मथुरा महतो, चमरा लिंडा, वैद्यनाथ राम, मिथलेश ठाकुर के नामों की चर्चा है. हालांकि अंतिम समय में कुछ नाम बदलने की भी सूचना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button