JharkhandPalamu

पलामू : कांग्रेस नेता गुड्डू खान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

Palamu : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सोमवार की शाम कांग्रेस नेता गुड्डू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार घटना शहर के जेलहाता स्थिति गुड्डू खान के घर पर हुई. घटना से शहर में सनसनी फैल गयी. मृतक गुड्डू खान आजसू नेता रहे स्व. बॉबी खान के भाई थे. उन्हें सीने में दो गोली लगी, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः आरोप : एस्सेल इंफ्रा के कर्मचारियों को #RMC में मर्ज कराने के लिए अधिकारियों ने ली रिश्वत

गोली मारने वाला मृतक का परिचित

शहर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के मुताबिक गोली मारने वाला मृतक का परिचित था. तीन व्यक्ति दो बाइक पर आए थे. गुड्डू खान से घर के बाउंड्री में काफी देर तक बात की थी. बातचीत के बाद गोली मारी गयी.

पुलिस उनके तलाश में जुटी है. जिसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

गोली की आवाज सुनकर घर के लोग जब बाहर निकले तो अपराधी  उन पर गोली चलाते हुए भाग निकले. मृतक गुड्डू फिलहाल कांग्रेस से जुड़े हुए थे. इनके दो भाई बॉबी खान और पप्पू खान की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

इसे भी पढ़ेंः बिजली संकट : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को क्यों कहना पड़ा- असुविधा के लिए क्षमा मांगता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button