
Palamu: डालटनगंज के बीजेपी विधायक आलोक चौरसिया के उम्र मामले को कांग्रेस विधायक केएन त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
विदित हो कि इस मामले को कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे बेबुनियाद मामला बता कर रिजेक्ट कर दिया था.
केएन त्रिपाठी ने अब सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में न्याय की गुहार लगायी है.
इसे भी पढ़ें : #Jharkhand: सट्टेबाजी का बढ़ता काला बाजार, कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या के शिकार हो रहे युवा
चौरसिया से 21 हजार वोटों से हारे हैं त्रिपाठी
बता दें कि विधायक आलोक चौरसिया औऱ कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने पिछले विधानसभा के चुनाव में डालटनगंज विधानसभा सीट से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था.
आलोक चौरसिया ने केएन त्रिपाठी को 21 हजार वोटों के भारी भरकम अंतर से हराया था. चुनाव में औऱ उसके बाद से दोनों के बीच शीतयुद्ध होते रहे. दोनों के कार्यकर्ता कई बार आपस में भिड़े. मामला थाना स्तर पर पहुंचा हुआ है.
केएन त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी विधायक आलोक चौरसिया की उम्र के खिलाफ याचिका दायर कर निर्वाचन रद्द करने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने भाजपा विधायक आलोक चौरसिया को नोटिस भेजकर इसपर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद: 10 दिनों से जोरिया में टाटा कंपनी बहा रही है स्लरी, दामोदर नदी का पानी हो रहा दूषित
सुनवाई के लिए सूचीबद्ध
इस केस को आजम खान के बेटे के केस के साथ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है.
त्रिपाठी ने अपनी याचिका में कहा है कि आलोक चौरसिया की जन्मतिथि 15 फरवरी 1995 है, जो विधायक बनने की न्यूनतम उम्र सीमा 25 वर्ष से कम है.
ऐसे में उन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पिछले चुनाव में नामांकन किया और इस चुनाव में भी वे 25 वर्ष से कम हैं.
इसे भी पढ़ें : दीपिका, राजेंद्र और बन्ना होंगे हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री!




