
Purulia : पुरुलिया जिला प्रशासन तथा जिला परिषद द्वारा निर्मल बांग्ला सप्ताह का शुभारंभ किया गया. सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के तहत पुरुलिया जिले के गांवों में लोगों को निर्मल बांग्ला के बारे में जागरुकता फैलाई जायेगी. सोमवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन पुरुलिया जिला परिषद के सभापति सुजय बनर्जी ने टेबलों को झंडा दिखाकर रवाना किया.
शहर में जागरुकता रैली निकाली गयी
इस अवसर पर जिलाशासक राहुल मजूमदार के साथ अन्य पदाधिकारी एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कर्माध्यक्ष सौमेन बेलथोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में रैली भी निकाली गयी.
टेबलों के माध्यम से जिले के तीनों नगरपालिका एवं सभी प्रखंडों में गांव-गांव जाकर निर्मल बांग्ला के तहत शौचालयों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जायेगा. कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों में जल की व्यवस्था की जायेगी ताकि शौचालय के प्रयोग के बाद किसी प्रकार की असुविधा ना हो.
इसे भी पढ़ें #JamiaViolence को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी बात रखी, VC ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
शहर में प्रतिवाद रैली निकाली गयी
एनआरसी तथा कैब के विरोध में पुरुलिया जिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा शहर में प्रतिवाद रैली निकाली गयी. सोमवार को पुरुलिया शहर के जुबली मैदान से प्रतिवाद रैली आरंभ हुई, जो पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए टैक्सी स्टैंड के समक्ष समाप्त हुई.
प्रतिवाद रैली में जिला तृणमूल के अध्यक्ष सह मंत्री सांतीराम महतो के अलावा तृणमूल के अन्य पदाधिकारी सहित सैकड़ों की तादाद में तृणमूल कार्यकर्ता शामिल हुए. तृणमूल नेता गले में प्याज की माला पहन कर रैली में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : #JamiaViolence : जामिया मिलिया इस्लामिया-अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में प्रियंका गांधी धरने पर बैठीं




