Jharkhand Vidhansabha Election

#Sahibganj : राजनाथ सिंह ने कहा, बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने के लिए आवाज बुलंद करने वाले अनंत ओझा को जितायें

Sahibganj : साहेबगंज के उधवा प्रखंड स्थित मैदान में  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजमहल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा के पक्ष में शनिवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को देश की चिंता है.

हर भारतीय को उसका अधिकार कैसे मिले,  इसके लिए ही NRC व CAB  लाया गया है, ताकि हर भारतीय को उसका अधिकार मिल सके. उनके अधिकार पर कोई कब्जा ना कर सके. इसके लिए केंद्र सरकार कृतसंकल्पित है.

इसे भी पढ़ें: #JharkhandElection : सिंदरी सीट पर मासस और झामुमो में कड़ा मुकाबला, भाजपा को सीट बचाने की चुनौती

नदी के उस पार बांग्लादेश की सीमा

राजनाथ सिंह ने कहा कि उधवा राजमहल विधानसभा क्षेत्र स्थित है.  नदी के उस पार बांग्लादेश क़ी सीमा पड़ती है. जिस कारण कई घुसपेठिए यहां शरण लिये हुए है.  यहां से हमारे प्रत्याशी अनंत ओझा हैं,  उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से  बांग्लादेशी घुसपैठियो को निकालने के लिए आवाज बुलंद की है.  जिसका नतीजा है कि आज देश ने घुसपेठियो को खदेड़ने का प्लान बना लिया है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि  भविष्य में राजमहल विधानसभा के उधवा में घुसपेठियों का प्रवेश पूर्णत निषेध हो, इसके लिए सरकार से सीआरपीएफ  की एक कंपनी की  मांग हमारे भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा ने की है.  सरकार इस पर विचार कर रही है. भविष्य में सीआरपीएफ  का  कैंप उधवा मे खोला जायेगा.  बताया कि गंगा नदी के किनारे अवस्थित साहेबगंज जिले के लिए केंद्र सरकार  गंभीरता से सोच रही है.  गंगा नदी के उस पार पुलिस पिकेट व थाना के निर्माण की स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है. गंगा नदी में पुलिस गश्त करती दिखेगी यह तय है.

इसे भी पढ़ें: #JharkhandElection: प्रवीण प्रभाकर, ताला मरांडी सहित 11 नेता छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित

उधवा अवैध बंगलादेशी घुसपेठियों की पनाहगार बना हुआ है

राजनाथ सिंह ने उधवा अवैध बंगलादेशी घुसपेठियों की  पनाहगार बना हुआ है.  एक एक घुसपेठियों को यहां से खदेडने की पूरा इंतजाम  कर दिया गया है.  अब राजमहल विधानसभा के वास्तविक भारतीय नागरिकों को उनका अधिकार मिलेगा.  उस पर कोई शरणार्थी कब्जा नहीं कर सकेगा . कहा कि यहां से अनंत ओझा की जीत भारतीय जनता पार्टी व नरेन्द्र मोदी  क़ी जीत है. अनंत ओझा के पक्ष में मतदान करें.

गरीब किसान व साहेबगंज के बेटे को फिर से विधायक बनवाने का काम  करें.  मौके पर मंच संचालन का कार्य भाजपा के वरीय नेता रामानंद शाह ज़ी ने किया .  सभा में  भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा, बजरंगी प्रसाद यादव , महिला मोर्चा क़ी जिला अध्यक्ष रमिता तिवारी, जिला अध्यक्ष विश्वनाथ शाह ,अनंत तिवारी , कुसमाकर तिवारी सहित  भाजपा के वरीय नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: #JharkhandElection: 4th फेज की 15 सीटों में से 10 पर शाम 5 बजे तक होगा मतदान

 

One Comment

  1. 345983 177235This internet website is typically a walk-through its the details you wished about this and didnt know who ought to. Glimpse here, and you will definitely discover it. 797375

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button