
NewDelhi : लखीमपुर खीरी से भाजपा सांसद अजय मिश्रा ने लोकसभा में कहा कि बजाज ग्रुप की चीनी मिलों पर 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है. और ऐसे में जब कार्रवाई होगी तो डर लगना स्वाभाविक है. सांसद अजय मिश्रा ने राहुल बजाज पर निशाना साधते हुए लोकसभा में यह बात कही.
जान लें कि राहुल बजाज ने मुंबई में एक अखबार के कार्यक्रम में अमित शाह से कई मंत्रियों की मौजूदगी में कहा था कि आज सरकार की आलोचना करने में लोगों को डर लगता है, जबकि यूपीए के कार्यकाल में कोई भी किसी की आलोचना कर सकता था.
इसे भी पढ़ें : #RapeAccused भगोड़े #Nityananda ने इक्वाडोर में आइलैंड खरीदा, हिंदू देश घोषित कर नाम रखा कैलासा
Bajaj Hindusthan Sugar Limitedभारत की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक
जान लें कि लखीमपुर खीरी में स्थित Bajaj Hindusthan Sugar Limited (BHSL) भारत की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक है. इसके मालिक कुशाग्र बजाज के पिता शिशिर बजाज हैं. शिशिर राहुल के छोटे भाई हैं. वे 2008 में राहुल से अलग हो चुके हैं. बिजनेस स्टैण्डर्ड की रिपोर्ट के अनुसार 2018-19 के सीजन का कुल बकाया 33,048 करोड़ रुपए था. राज्य सरकार ने भुगतान के लिए Bajaj Hindusthan सहित अन्य चीनी मिलों पर एफआईआर करवाई थी.
इसे भी पढ़ें : #Chhattisgarh : #ITBPCamp में एक जवान ने साथी जवानों पर फायरिंग की, छह की मौत, उसे भी मार गिराया गया
राहुल बजाज का बेटा ही चीनी मिलों का मालिक है.
कराधान विधि संशोधन विधेयक पर जब दो दिसंबर को लोकसभा में बहस हो रही थी, तो उसी दौरान विपक्षी सांसदों ने राहुल बजाज के बयान का जिक्र किया. इस पर सांसद मिश्रा ने चीनी मिलों का मुद्दा उठाते हुए यह जवाब दिया. मिश्रा ने कहा, लखीमपुर खीरी मेरा लोकसभा क्षेत्र है, गन्ना उत्पादन का यह बड़ा क्षेत्र है.
दस बड़ी चीनी मिलें हैं, जिसमें तीन चीनी मिलें राहुल बजाज की हैं. बजाज की तीन चीनी मिलों पर दो साल में दस हजार करोड़ रुपये का किसानों का बकाया है. राहुल बजाज का बेटा हर तीन महीने में वहां आता है. राहुल बजाज का बेटा ही चीनी मिलों का मालिक है.
सांसद ने इस कड़ी में यूपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए और कहा कि राज्य में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर जिस तरह से सरकार सक्रिय है, मुख्यमंत्री कार्रवाई कर रहे हैं, उससे भयभीत होना स्वाभाविक है. जो गलत काम से जुड़े हैं, उन्हें डरना चाहिए.
बजाज ग्रुप की चीनी मिलों के चेयरमैन कुशाग्र बजाज बताये जाते हैं, जो राहुल बजाज के भतीजे हैं. राहुल के छोटे भाई के बेटे हैं कुशाग्र. हालांकि अजय मिश्रा का कहना है कि चीनी मिलों का मालिक राहुल बजाज का भतीजा नहीं, बल्कि बेटा है.
खबरों के अनुसार सहारनपुर के डीएम ने सितंबर में गांगनौली स्थित बजाज शुगर मिल पर बकाया भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की थी. डीएम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये थे. इस मिल पर 137.94 करोड़ रुपए बकाया था. तब बजाज शुगर मिल ने 2.25 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया था और बाकी पैसा भी जल्द देने की बात कही थी.
इसे भी पढ़ें : #CitizenshipAmendmentBill पर मोदी कैबिनेट की मुहर, संसद में पेश करने की कवायद शुरू, कांग्रेस ने अंसवैधानिक बताया




