
NewDelhi : देश में वेतनभोगियों की 2020 में सालाना औसत वेतन वृद्धि 9.2 प्रतिशत होने की उम्मीद है. यह एशिया में सबसे अधिक होगी. लेकिन महंगाई की वजह से वास्तविक वेतन वृद्धि मात्र पांच प्रतिशत ही रहने का अनुमान है. ‘कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी फोरकास्ट की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में भारत में औसतन वेतन वृद्धि 9.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जो पिछले साल की 10 प्रतिशत से कम है. वहीं मुद्रास्फीति का संयोजन करने के बाद 2020 में वास्तविक वेतन वृद्धि मात्र पांच प्रतिशत होने का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार देश का वेतन वृद्धि अनुमान एशिया में सबसे अधिक है.
इसे भी पढ़ें : #BJP MP अनंत हेगड़े का दावाः केंद्र के 40 हजार करोड़ लौटाने के लिए फडणवीस बने 80 घंटों के लिए CM
दुनिया भर में लोगों की वेतन वृद्धि प्रभावित हो रही है
कॉर्न फैरी इंडिया के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा, दुनिया भर में लोगों की वेतन वृद्धि प्रभावित हो रही है, इसके बावजूद भारत में इसकी वृद्धि दर काफी मजबूत है. मौजूदा आर्थिक हालात और सरकार के प्रगतिशील सुधारों के साथ देशभर में सभी क्षेत्रों में सावधान लेकिन आशा की भावना है और इस वजह से वेतन में ऊंची वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है.
रिपोर्ट के अनुसार 2020 में वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 4.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. वैश्विक मुद्रास्फीति दर 2.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है जिसके चलते वास्तविक वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 2.1 प्रतिशत रह सकती है. एशिया में औसत वेतन वृद्धि 5.3 प्रतिशत, मुद्रास्फीति 2.2 प्रतिशत और वास्तविक औसत वेतन वृद्धि 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें : #Internet व #Call दर बढ़ाये जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा, अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचा कर गरीबों की जेब काट रही है भाजपा




