
Dhanbad : नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने खारिज कर दी.
जेल में बंद भाजपा से वर्तमान झरिया के विधायक संजीव सिंह ने 28 नवंबर को जमानत अर्जी दायर कर चुनाव प्रचार के लिए दो हफ्ते के लिए प्रोविजनल बेल की मांग की थी.
संजीव सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 27 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था.
गुरुवार को विधायक के अधिवक्ता ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश 14 आलोक कुमार दुबे के कोर्ट में अर्जी देकर दो हफ्ते की जमानत मांगी थी जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद आदेश के लिए 29 नवंबर की तारीख तय की थी.
इसे भी पढ़ें : #EDUCATION: 8वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदला- दो पेपर की परीक्षा, एक का स्कूल स्तर पर मूल्यांकन
कोर्ट की अनुमति पर दाखिल किया है नामांकन
विधायक ने अर्जी में कहा था कि वह वर्तमान में झरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं तथा इस बार के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कोर्ट के आदेश पर नामांकन पत्र दाखिल किया है.
चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच जाना जरूरी है, इसलिए दो सप्ताह की औपबंधिक जमानत दी जाये.
साथ ही संजीव ने अर्जी में यह भी लिखा था कि औपबंधिक जमानत के बदले कोर्ट जो शर्त लगायेगा, वो मंजूर होगा. लेकिन कोर्ट ने संजीव की जमानत अर्जी खारिज कर दी.
इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur : मोदी-शाह के नाम पर वोट मांग रहे रामचंद्र सहिस, पर्चे पर विवाद, भाजपा ने की शिकायत





98160 564956Just wanna comment that you have a really good site, I the style and design it in fact stands out. 394612