Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां पूरे जोरशोर से प्रचार में जुटी है. वहीं बीजेपी के कई दिग्गज नेता लगातार चुनावी सभा कर रहे हैं. पीएम मोदी और अमित शाह के बाद यूपी के सीएम और बीजेपी के फायर ब्रिगेड नेता योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें. वह सुबह 11 बजे नगरउंटारी में, दोपहर एक बजे सिद्धनाथ नगर में और दिन के दो बजे मेराल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःरघुवर के प्रचार में बेटे ललित के छूटे पसीने, वोटर ने कहा इतने दिनों में कुछ नहीं किया तो वोट क्यों…(देखें वीडियो)
बीजेपी जारी करेगी ‘संकल्प पत्र’
भाजपा का घोषणा पत्र बुधवार को जारी किया जायेगा. भाजपा प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पार्टी नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पार्टी का संकल्प पत्र बुधवार को सुबह दस बजे यहां जारी करेंगे.
इसके साथ ही दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे.
सांसद मनोज तिवारी दोपहर 12 बजे बरवाडीह में, अपराह्र एक बजे कांडी में और अपराह्र तीन बजे तरहसी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे.
गौरतलब है कि झारखंड में पांच चरणों में होनेवाले चुनाव में 30 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी. जहां राज्य के 81 विधानसभा सीटों में से 13 सीटों के लिए मतदान होगा.
इसे भी पढ़ेंःकोडरमा: शख्स ने अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से मारकर की हत्या, एक गंभीर




