
New Delhi: बुधवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री ने बयान दिया. सदन में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाए जाने के बाद पुलिस की गोली से एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है.
स्थानीय प्रशासन द्वारा उपयुक्त स्थिति पाए जाने के बाद वहां जल्द ही इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी. प्रश्नकाल के दौरान शाह ने कश्मीर के हालात के बारे में पूछे गए पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर में, विशेष राज्य का दर्जा हटाए जाने के बाद पुलिस की गोलीबारी में किसी की जान नहीं गई.
इसे भी पढ़ेंः#INXMediaCase: चिदंबरम की जमानत याचिका पर SC ने ईडी से मांगा जवाब, 26 नवंबर को अगली सुनवाई
‘जल्द बहाल होगी इंटरनेट सेवा’
उच्च सदन में गृह मंत्री ने कहा ‘वहां स्थिति हमेशा से ही सामान्य है. दुनिया भर में कई तरह की बातें चल रही हैं. वहां स्थिति पूरी तरह सामान्य है. पांच अगस्त के बाद पुलिस की गोलीबारी में एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई. हालांकि कई लोगों को आशंका थी कि वहां खूनखराबा होगा तथा लोगों की जान जा सकती है.’
HM Amit Shah in Rajya Sabha: After August 5(abrogation of artice 370 in J&K) not even a single person has died in police firing. People in this house were predicting bloodshed but I am happy to inform that no one has died in police firing. Incidents of stone pelting have declined pic.twitter.com/JAJMR8vPgD
— ANI (@ANI) November 20, 2019
गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा कि इंटरनेट आज सूचना के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पूरे देश में मोबाइल 1995-96 में आया था. लेकिन कश्मीर में मोबाइल बीजेपी सरकार 2003 लेकर आई.
शाह ने कहा कि मानता हूं कि इंटरनेट जरूरी है लेकिन देश की सुरक्षा का सवाल है, आतंकवाद के खिलाफ की लड़ाई का सवाल तो हमें सोचना पड़ेगा और जब जरूरी लगेगा तो इंटरनेट सेवा जरूर बहाल करेंगे.
शाह ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में सभी समाचार पत्रों का प्रकाशन हो रहा है और टीवी चैनल काम कर रहे हैं तथा अखबारों के वितरण में कोई कमी नहीं आई है .
इसे भी पढ़ेंःNTPC के DGM के साथ मारपीट के मामले में IAS सुनील कुमार को HC का नोटिस, सरकार से भी मांगा जवाब




