JharkhandRanchi

नमामि गंगे योजना के तहत कांके डैम की सफाई करायी गयी

Ranchi : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की पहल से इस वर्ष भी नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. इसके तहत 16.03.2022 से 31.03.2022 तक गंगा और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण हेतु व्यापक जन सहभागिता एवं जन जागरूकता लाया जा सके.

इस कड़ी में आज 21.03.2022 को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2022 के अंतर्गत रांची नगर निगम की ओर से कांके डैम और निगम क्षेत्रांतर्गत अन्य जलाशयों की साफ-सफाई की गयी.

इसे भी पढ़ें:चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी पर जताया भरोसा, लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

साथ ही साथ कांके डैम के आस-पास के क्षेत्रों, कांके डैम स्थित घाटों की भी सफाई की गयी. वहीं डैम के चारों ओर समुचित रूप से साफ-सफाई करने के साथ-साथ घासों की कटाई और कूड़े का उठाव भी किया गया.

बताते चलें कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर जागरूक करना है. मौके पर सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:दो साल बाद कल निकलेगा पहला मंगलवारी जुलूस, हनुमान भक्तों में खासा उत्साह

Related Articles

Back to top button