National

फीस बढ़ोतरी मुद्दा: JNUSU के पदाधिकारियों और HRD मंत्रालय की कमेटी के बीच बैठक

New Delhi: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के पदाधिकारियों और मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति के बीच बुधवार को एक बैठक हुई.

इस बैठक में फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर प्रदर्शन के मद्देनजर परिसर में सामान्य स्थिति बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की गयी.

इसे भी पढ़ें- #BJP और #AJSU ने Post Alliance के लिए खुला छोड़ा है रास्ता !

हॉस्टल फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने की मांग

सूत्रों ने बताया कि बैठक सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई और छात्रसंघ के पदाधिकारियों तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र काउंसिलरों ने इसमें हिस्सा लिया.

उन्होंने बताया कि जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने हॉस्टल फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने की मांग की और यह भी कहा कि जब तब उच्चाधिकार प्राप्त समिति अपनी रिपोर्ट सौंपती है, तब तक फीस बढ़ोतरी को निलंबित रखा जाये.

इसे भी पढ़ें- NTPC के DGM के साथ मारपीट के मामले में IAS सुनील कुमार को HC का नोटिस, सरकार से भी मांगा जवाब

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल अध्यक्षों से भी मुलाकात करेगी समिति 

जेएनयू के छात्र हॉस्टल शुल्क बढ़ाने, ड्रेस कोड और आने-जाने का समय निर्धारित करने के प्रावधान वाली हॉस्टल नियमावली के खिलाफ तीन सप्ताह से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं. समिति बुधवार को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल अध्यक्षों से भी मुलाकात करेगी.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा सोमवार को गठित की गयी समिति में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व अध्यक्ष वीएस चौहान, एआइसीटीइ के अध्यक्ष अनिल सहस्रबुद्धे और यूजीसी के सचिव रजनीश जैन शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button