Jharkhand Vidhansabha Election

#SaryuRoy के दावेदारी छोड़ने के बाद भाजपा ने की प्रत्याशी की घोषणा, जमशेदपुर पश्चिम से देवेंद्र सिंह होंगे उम्मीदवार

Jamshedpur : भाजपा ने लंबे समय से होल्ड पर पड़ी जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी की अधिकारिक घोषणा रविवार को कर दी. सरयू रॉय की इस परंपरागत सीट पर पार्टी ने देवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

देवेंद्र सिंह पेशे से हैं. वह भाजपा के साथ 1980 से जुड़े हैं. राजनीति की शुरुआत उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा से की थी. 1998 से 2000 तक जमशेदपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

देवेंद्र सिंह देर रात जिला कार्यालय पहुंचे जहां उनका भाजपा नेता और समर्थकों ने सम्मान किया. मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र ने कहा कि भाजपा ने टिकट देकर कार्यकर्ता की मेहनत को सम्मान दिया है.

उन्होंने कहा कि 2005 में ही उन्होंने भाजपा में टिकट की दावेदारी पेश की थी. लेकिन उस वक्त उनको टिकट न देकर पार्टी ने सरयू रॉय को टिकट दिया और वे जीते भी.

इसी भी पढ़ें : #KODERMA : कार से 14 लाख 86 हजार रुपये जब्त, बोरे में भरकर रखे गये थे नोट   

सरयू राय पर क्या कहा

सरयू राय के पार्टी से अलग निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले पर देवेंद्र सिंह ने कहा, “उनके सरयू राय वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने पश्चिमी जमशेदपुर की जनता के लिए बहुत काम किया है. उनके प्रति सम्मान में कोई कमी नहीं है. लेकिन सोमवार को उनके नॉमिनेशन फाइल करने के बाद उनसे चुनावी मैदान में ही मुलाकात होगी. अगर वे नॉमिनेशन नहीं फाइल करते हैं तो उनसे आशीर्वाद जरूर लूंगा.”

इसी भी पढ़ें : #JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा ने कहा- बकोरिया कांड में मेरा हाथ नहीं, पुलिस ने दोस्त बन इस्तेमाल किया, अब दुश्मन

 

 

Related Articles

Back to top button