Bihar

नीतीश कुमार शुरू करेंगे राज्यव्यापी यात्रा, पर्यावरण के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक 

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए राज्यव्यापी यात्रा शुरू करेंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले नतीश ने गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को राज्य में ‘जल जीवन हरियाली’ योजना प्रारंभ की थी.

इसे भी पढ़ें- #Jamshedpur: सीबीआइ ने 12 हजार रुपये घूस लेते हुए पीएफ कमिश्नर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

आने वाली पीढ़ियों को मिले साफ हवा और पीने का पानी

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि पहले मैंने न्याय यात्रा की थी. अब मैं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए जल जीवन हरियाली यात्रा करूंगा. ताकि आने वाली पीढ़ियों को साफ हवा और पीने का पानी मिल सके.

पूर्णिया जिले के रुपौली ब्लॉक के टीकापट्टी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही और 385 करोड़ रुपये की 473 योजनाओं का शिलान्यास किया.

इसे भी पढ़ें- #Maharashtra : अब बीजेपी का दावा, हमारे पास 119 विधायक, जल्द बनायेंगे सरकार

जल जीवन हरियाली योजना के तहत 24,000 करोड़ का खर्च करेगी राज्य सरकार

कुमार ने कहा कि सरकार ने 13 जुलाई 2019 को विधानसभा के दोनों सदनों की बैठक बुलाई थी जिसमें सर्वसम्मति से जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए निर्णय लिया गया था.

राज्य सरकार अगले तीन साल में जल जीवन हरियाली योजना के तहत 24,000 करोड़ रूपये खर्च करके जलवायु परिवर्तन के चलते उत्पन्न स्थिति को सुधारने का काम करेगी. 

Related Articles

Back to top button