Bihar

लोजपा अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार झारखंड विधानसभा चुनाव: चिराग

Patna: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि लोजपा ने जिन सीटों की मांग की थी उनमें से अधिकांश की घटक दल भाजपा के घोषणा कर दिये जाने के मद्देनजर उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार है.

पासवान ने स्पष्ट किया कि लोजपा इस बार “टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों को” स्वीकार नहीं करेगी. हमने गठबंधन के तहत छह सीटों की मांग की थी पर ये सभी सीटों के बारे में रविवार को भाजपा द्वारा घोषणा किया जा चुका है. गौरतलब है कि भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी.

इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव :  दूसरे चरण में 48 लाख मतदाता डालेंगे वोट, 6066 मतदान केंद्र बनाये गये

गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर कोई बातचीत नहीं

पासवान ने कुछ दिनों पहले स्पष्ट किया था कि लोजपा झारखंड विधानसभा चुनाव राजग के नेतृत्व में लड़ना पसंद करेगी और पार्टी के इस निर्णय से राजग को अवगत करा दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर कोई बातचीत नहीं हो रही है. हम आज देर शाम तक फैसला लेंगे क्योंकि लोजपा अपने दम पर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

जमुई के सांसद पासवान ने कहा लोजपा की राय है कि पार्टी नहीं है इस बार उसे “टोकन” के रूप में दी गई सीटें स्वीकार नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें- तेजी से जारी अप्रैल 2019 तक सभी पंचायतों में 12वीं तक पढ़ाई होगी शुरू कराने का काम: नीतीश

लोजपा ने की इन सीटों की मांग

इस बार हमारी पार्टी ने कुछ विशिष्ट सीटों जरमुंडी, हुसैनाबाद, बड़कागांव, नाला आदि की मांग की है. पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान एक विधानसभा सीट शिकारीपारा टोकन के रूप में स्वीकार कर ली थी लेकिन इसबार नहीं.

उन्होंने कहा कि यदि हमें गठबंधन के तहत वैसी सीटें दी जाती हैं जहां हमारी पार्टी ने न तो खुद को ठीक से तैयार किया है और न ही मजबूत उम्मीदवार हैं, हमने इस तरह की सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी की झारखंड इकाई का विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का लगातार दबाव रहा है. और राज्य इकाई ने 37 ऐसी सीटों की सूची लोजपा केंद्रीय कार्यालय भेजी है जिसपर वह चुनाव लड़ाना चाहती है. 

Related Articles

Back to top button