Read Next
21/11/2026
झारखंड में सरकारी खजाने की हेराफेरी पर बड़ा एक्शन! 141.63 करोड़ के गबन में दोषियों पर दर्ज होगी FIR
21/11/2026
Jharkhand Kaushal Samman: झारखंड के 3,044 युवाओं की बदलेगी राह! 23 नवंबर को CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र
21/11/2026
चक्रवात अकवान का असर खेती पर, खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान की आशंका
21/11/2026
झारखंड में अनुदान राशि के इस्तेमाल पर बड़ा सवाल, 1.60 लाख करोड़ के हिसाब को लेकर वित्त मंत्री पर उठे सवाल
20/11/2026
झारखंड में ACB ने 7 गिरफ्तार अधिकारियों के 10 ठिकानों पर की छापामारी, RIMS जमीन घोटाला में कार्रवाई
20/11/2026
झारखंड हाई कोर्ट ने रद की रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार की बर्खास्तगी, पल्स अस्पताल अटैच करने पर फैसला सुरक्षित
20/11/2026
झारखंड में MDS की खाली सीटों पर दाखिले का मौका, 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
20/11/2026
रांची में चोरी की बड़ी वारदात, घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाये जेवर और लाइसेंसी हथियार
20/11/2026
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डमी एडमिशन पर सख्ती, तीन स्तर पर होगी जांच; 75% उपस्थिति अनिवार्य
20/11/2026
होटवार जेल में यौन शोषण के आरोपों पर सियासी उबाल: बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, मांगी CBI जांच
Back to top button
Chatra: चतरा जिला पुलिस ने शनिवार को नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर निशांत समेत दो शूटरों को लोबगा हर्षनाथपुर के जंगलों से धर दबोचा.
निशांत कुंदा थाना क्षेत्र के बोराशरीफ टोला बरवाडी का रहने वाला है. जबकि उसके सहयोगी शूटरों की पहचान संदीप भुईंया और अखिलेश रविदास के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें- #ModelCodeOfConduct लागू होते ही अवैध कोयला कारोबारियों की कमाई हुई चौगुनी
लोडेड पिस्तौल, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद
सिमरिया के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) बच्चन देव कुजूर ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर और शूटरों के पास से एक ऑटोमेटिक लोडेड पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 6400 रुपये नगद बरामद किया गया है.
सिमरिया एसडीपीओ बच्चन देव कुजुर और टंडवा एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने संयुक्त रूप से सिमरिया थाना में कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी.
निशांत पर लावालौंग, टंडवा इटखोरी, गिद्धौर, कटकमसांडी और पत्थलगड़ा थाना में कई उग्रवादी घटना में शामिल होने का मामला दर्ज है. साथ ही गिरफ्तार सभी लोगों ने अपना जुर्म कबूल किया है.
इसे भी पढ़ें- #AyodhyaVerdict : रांची में नहीं निकलेगा ईदमिलादुन्नबी का जुलूस, अमन के लिए लिया गया फैसला
कई दिनों से नक्सली गतिविधियों की मिल रही थी सूचना
उन्होंने बताया कि विगत दिनों यह सूचना मिल रही थी कि टीएसपीसी के एरिया कमांडर निशांत हजारीबाग चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा है.
साथ ही वो ठेकेदारों, कोयला व्यवसायियों और ईंट भट्ठा के मालिकों से भय दिखाकर लेवी की वसूली कर रहा है. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी और इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया.
फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. वो किसी की हत्या की साजिश कर रहे थे. लेकिन उससे पहले कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.