Opinion

फिर निकला क्रिकेट मैच फिक्सिंग का जिन्नः गंदा है पर धन्धा है ये

Girish Malviya

अब ये अनिल मुनव्वर कौन है? वो हम बाद में बताते हैं पहले यह जान लीजिए कि बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार और दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर शाकिब उल हसन पर ICC ने 2 साल का बैन लगा दिया है, और वह बैन इसलिए लगाया है कि उन्हें मैच फिक्सिंग में लिप्त पाया गया है. उनपर आरोप है कि उन्हें IPL इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के एक मैच को फिक्स करने का प्रस्ताव मिला. लेकिन उन्होंने ICC को इस बारे में नहीं बताया.

दरअसल भारत के एक बुकी दीपक अग्रवाल ने तीन अलग-अलग मौकों पर शाकिब से टीम संयोजन और रणनीति के बारे में जानकारी देने को कहा था. आईसीसी ने कहा कि अग्रवाल ने शाकिब को कई मैसेज भेजे और शाकिब के पास 26 अप्रैल 2018 के कई मैसेज में डिलीट किये गए मैसेज भी हैं. शाकिब ने माना कि डिलीट किये गए ये मैसेज भीतरी जानकारी देने के अग्रवाल के अनुरोध के थे.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection 2014 में 1499 उम्मीदवार थे मैदान में, 949 की जमानत हो गयी थी जब्त

 

फिर निकला क्रिकेट मैच फिक्सिंग का जिन्नः गंदा है पर धन्धा है ये

अब सबसे कमाल की बात यह है कि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के बड़े खिलाड़ी ICC के प्रतिबंध भुगत रहे हैं, लेकिन भारत के सारे बड़े खिलाड़ी बिल्कुल बेदाग हैं!…

लेकिन सच यह नहीं है… 2013 में आईपीएल में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग की जांच करने वाली जस्टिस मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट में छह भारतीय खिलाडियों के शामिल होने की बात सामने आई थी. जिसमें सबसे बड़ा नाम महेंद्र सिंह धोनी का था, धोनी आईपीएल की चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के भी कप्‍तान थे और सुपरकिंग्‍स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्‍पन को सट्टेबाजी का दोषी माना गया था.

17 जनवरी 2014 को जस्टिस मुकुल मुद्गल को सौंपी गई आईएएस अधिकारी संपत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, सटोरिये विक्रम अग्रवाल ने उत्‍तम जैन को कहा था कि मयप्‍पन के अलावा धोनी, सुरेश रैना और टीम के अन्‍य खिलाडियों और राजस्‍थान रॉयल्‍स के कुछ खिलाड़ियों के मैच फिक्सिंग में शामिल होने के बारे में जानता है.

उत्‍तम जैन के मुताबिक, विक्रम अग्रवाल और उसकी पत्‍नी वंदना अग्रवाल की मयप्‍पन और उसकी पत्‍नी रूपा से नजदीकियां हैं. मयप्‍पन के जरिये चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाडियों खासकर धोनी और रैना की भी विक्रम अग्रवाल से जान-पहचान थी.

विक्रम अग्रवाल या गुरुनाथ मयप्‍पन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए डिनर पार्टियां आयोजित करते थे, जिनमें खास मेहमान शामिल होते थे. यह सारी रिपोर्ट दबा दी गई, बीसीसीआई और ICC ने इनपर कोई कार्यवाही नहीं की….

इसे भी पढ़ें – #Ranchi: कई मामलों में जमानत पर जेल बाहर आनेवाला थापा काट रहा है पूजा पंडाल का फीता, फोटो वायरल

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ की अध्यक्ष आज भी यह श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ मयप्पन ही है और श्रीनिवासन आज भी सक्रिय हैं.

अब आते हैं इस तस्वीर पर…यह अनिल मुनव्वर है, जो कुख्यात मैच फिक्सर है, अनिल मुनव्वर डी कंपनी का आदमी हैं.

दरअस्ल अज जजीरा द्वारा 2018 में एक रिपोर्ट को सार्वजानिक किया गया था. दरअसल अलजजीरा के पत्रकार डेविड हैरिसन द्वारा एक बहुत बड़ा स्टिंग किया था. जिसमें बताया गया कि 2011-12 में कुल 15 मैचों में 26 मौकों पर स्पॉट फिक्सिंग हुई थी. और इस स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा खुद मैच फिक्सर अनिल मुनव्वर ने ही किया था.

मैच फिक्सिंग का ये पूरा खुलासा अल जज़ीरा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘क्रिकेट्स मैच फिक्सर्स’ में किया था. जो 26 मई को टेलीकास्ट हुई. इसमें दावा किया गया है कि इंडिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और दुबई के क्रिकेटर्स ने मैच फिक्सिंग की है….लेकिन भारत का मीडिया इस पूरी रिपोर्ट को दबा गया क्योंकि क्रिकेट विश्व कप नजदीक ही था….

अगर सच में आप जानना चाहते हैं कि मैच/स्पॉट फिक्सिंग किस तरह से क्रिकेट का हिस्सा बन चुकी है, तो अलजजीरा की यह डाक्यूमेंट्री देख लीजिए….लिंक कमेन्ट बॉक्स में है. डाक्यूमेंट्री का नाम है ‘मुनव्वर फाइल’.

इसे भी पढ़ें – पं. दीनदयाल ने कहा थाः शीर्ष नेता गलत प्रत्याशी देते हैं, तो जनता-कार्यकर्ता सबक सिखायें

(यह लेख गिरीश मालवीय के फेसबुक वॉल से लिया गया है)

डिसक्लेमरः इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं. लेख में दी गई किसी भी तरह की सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता और सच्चाई के प्रति newswing.com उत्तरदायी नहीं है. लेख में उल्लेखित कोई भी सूचना, तथ्य और व्यक्त किए गए विचार newswing.com के नहीं है. और newswing.com उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है.

Related Articles

Back to top button