Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Srinagar: कुलगाम जिले में आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के पांच मजदूरों की जान जाने के बाद कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह से प्रतिबंध के कारण घाटी में सामान्य जनजीवन बुधवार को भी प्रभावित रहा.
गौरतलब है कि आतंकी हमला ऐसे समय हुआ जब यूरोपीय संघ के सांसदों का एक शिष्टमंडल, जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान हटाए जाने के बाद कश्मीर के लोगों का अनुभव जानने यहां दो दिवसीय दौरे पर आया है.
इसे भी पढ़ें- कश्मीर: कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने गये थे बंगाल के मजदूर, आतंकियों ने की पांच की हत्या
घाटी के कई स्थानों पर उड़न दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती
आतंकवादियों ने मंगलवार की रात को कुलगाम में पांच प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी थी. एक अन्य मजदूर हमले में घायल हो गया था जिसे यहां अस्पताल पहुंचाया गया था.
कश्मीर में मंगलवार को कई स्थानों पर झड़प हुई जिससे कुछ लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने कहा कि विशेषकर दक्षिणी कश्मीर समेत शहर और घाटी के कई स्थानों पर उड़न दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है. सुरक्षाबल राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा गैर स्थानीय लोगों पर संभावित हमले और अशांति फैलाने के प्रयासों को लेकर सतर्क हैं.
इसे भी पढ़ें- EU सांसदों के कश्मीर दौरे के पीछे कौन है मिस्ट्री वुमेन जिसके NGO ने उठाया सारा खर्च, कही- PM से मिलवाने की बात
कक्षा 10 और 12 की वार्षिक परीक्षाएं नियत समय पर आयोजित हो रही
अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन सड़क पर दिखायी नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि कक्षा 10 और 12 की वार्षिक परीक्षाएं नियत समय पर आयोजित हो रही हैं.
कक्षा 10 की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा बुधवार दोपहर से शुरू होगी. घाटी में लैंडलाइन फोन सेवा तथा पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवा बहाल की जा चुकी हैं लेकिन इंटरनेट पर पांच अगस्त से ही पाबंदी है. अधिकतर उच्च स्तरीय नेता और अलगाववादी नेता एहतियातन हिरासत में हैं.