Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर शुक्रवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया.
नीतीश ने स्टीमर से पटना शहर के दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के कंगन घाट तक गंगा घाटों का निरीक्षण किया और घाटों की सफाई, सुरक्षा Qj स्वच्छता के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
इसे भी पढ़ें- #Jamshedpur : ब्राउन शुगर की तस्करी का हब बना आदित्यपुर, करोड़ों का कारोबार
घाट पर इस बार बैरिकेडिंग जरूरी
उन्होंने लगभग दो घंटे तक नासरीगंज से कंगन घाट के बीच अवस्थित सभी छठ घाटों का सूक्ष्म अवलोकन किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया कि किसी भी हाल में छठव्रतियों को कठिनाई न हो.
मुख्यमंत्री ने गंगा घाटों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जिला प्रशासन, नगर विकास विभाग, नगर निगम के अधिकारी पूरे प्रशासनिक तौर पर सारा इंतजाम देख रहे हैं.
उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर के इस बार ऊंचा होने के मद्देनजर हर प्रकार के घाट पर इस बार बैरिकेडिंग जरूरी होगी ताकि एक दूरी के आगे लोग नहीं जा सकें.
इसे भी पढ़ें- ओवैसी की पार्टी AIMIM की जीत पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- बिहार की सामाजिक एकता के लिए खतरा
तैयारियों को लेकर तेजी से हो रहा काम
नीतीश ने कहा कि इस मौके पर जो घाट बनाये जाते हैं, उसके लिये सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिये. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी काम को तेजी से कर रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि समय पर यह काम पूरा कर लिया जायेगा.
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.