West Bengal

 कोलकाता : #Congress लगातार हो रही हत्याओं से नाराज, कहा- केंद्र सरकार चाहे तो President’sRule, लगा दे…

Kolkata :  पश्चिम बंगाल में लगातार  बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था पर  भाजपा  के बाद अब कांग्रेस  भी हमलावर हो गयी है.  दो दिन पहले  मुर्शिदाबाद में एक परिवार के सभी तीन सदस्यों  की जघन्य हत्या के बाद राजनीति गरमा गयी है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए केंद्र  की मोदी सरकार से कहा है कि वह चाहे तो राष्ट्रपति शासन लगा सकती है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में तो राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है लेकिन दिल्ली में टीएमसी के साथ दोस्ताना रिश्ते रखती है.

कांग्रेस  और टीएमसी के बीच खटास बढ़ती जा रही है

लोकसभा चुनाव में एक ही मंच पर दिखाई देने वाली कांग्रेस  और टीएमसी के बीच खटास बढ़ती जा रही है.
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की खबरें बढ़ती जा रही हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से सबसे ज्यादा हिंसा की खबरें आयी थीं. दो दिन पहले ही मुर्शिदाबाद में एक परिवार के सभी तीन सदस्यों, जिसमें आठ वर्षीय पुत्र और गर्भवती मां भी शामिल हैं, उन्हें धारदार हथियार से काट डाला गया.

इसे भी पढ़ें : मिलीजुली सरकार में बीत गये #Jharkhand के 19 साल, अबतक किसी दल को नहीं मिला बहुमत

बंधुप्रकाश पाल आरएसएस कार्यकर्ता थे

जान लें कि   मुर्शिदाबाद के  जियागंज इलाके में 35-वर्षीय स्कूल शिक्षक बंधुप्रकाश पाल, उनकी 30-वर्षीय पत्नी ब्यूटी तथा आठ-वर्षीय पुत्र आंगन का शव उनके घर में अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया था. इन सभी घटनाओं को देखते हुए अब कांग्रेस ने टीएमसी पर हमला बोला है. इन हत्याओं ने उस समय राजनैतिक रंग ले लिया, जब भाजपा  तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बयान जारी कर कहा कि बंधुप्रकाश पाल आरएसएस कार्यकर्ता थे.

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस पूरी घटना का एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि इसने मेरी अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया है. एक आरएसएस कार्यकर्ता बंधुप्रकाश पाल, उनकी पत्नी और उनके बच्चे को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में क्रूरता से काट डाला गया. उदारवादियों की ओर से एक शब्द भी नहीं कहा गया.

इसे भी पढ़ें : यौन शोषण पीड़िता का आरोप- #DhulluMahato के समर्थक मुझे सोशल मीडिया पर कर रहे बदनाम

Related Articles

Back to top button