Khas-KhabarRanchi

मिलीजुली सरकार में बीत गये #Jharkhand के 19 साल, अबतक किसी दल को नहीं मिला बहुमत

Ranchi: झारखंड गठन के बाद से ही राज्य में मिलीजुली सरकार बनाने की कवायद रही है. 2000 में बिहार से अलग होकर बने झारखंड में पहली बार 2005 में विधानसभा चुनाव कराए गए.

राज्य बनने के बाद 2005, 2009 और 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कोई भी पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े 41 को नहीं पा सकी.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद विधानसभा से सांसद पीएन सिंह के बेटे ने ठोकी दावेदारी, कहा- मेरी अपनी पहचान है, पार्टी के निर्णय का है इंतजार

हालांकि 2014 में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयी. लेकिन इस चुनाव में भाजपा को 37 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. जबकि एनडीए की घटक दल आजसू पार्टी को 5 सीटें मिली. और फिर से राज्य में मिली जुली सरकार बनी.

2014 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें लाकर भाजपा सत्ता में आयी. और रघुवर दास ने 28 दिसंबर, 2014 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

बाद में हुए उपचुनाव में भी पार्टियों के विधायकों की संख्या में बदलाव होता रहा. सरकार बनने के बाद 11 फरवरी, 2015 को झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के 6 विधायक ने भाजपा ज्वांइन कर ली थी. जिनमें अधिकांश को बोर्ड-निगम में पद व मंत्री पद मिला.

2014 में भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार ने अपना पूरा कार्यकाल पूरा कर रही है. वहीं 2019 के चुनाव में भाजपा ने 65 पार का लक्ष्य रखा है. जबकि एनडीए के घटक दल आजसू, लोजपा भी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगा. वहीं जदयू के एनडीए का घटक दल होते हुए भी अलग से चुनाव लड़ने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंःजानिए उन 12 विधानसभा सीटों को, जहां कम वोट से हुआ हार जीत का फैसला

पार्टीविस चुनाव के परिणामदलबदल व उपचुनाव के बाद दलगत स्थिति
भाजपा3743
झामुमो1919
झाविमो0802
कांग्रेस0608
आजसूपार्टी0503
बसपा0101
भाकपामाले0101
जभसपा0101
झापा010
मासस0101
नसमो0101

2009 के मुकाबले में किस दल ने अपनी सीट में किया इजाफा

2009 में हुए विधानसभा चुनाव में भी किसी दल या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला. राज्य में मिलीजुली सरकार बनी. 2009 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर जीती. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी 18 सीट मिली.

तीसरे बड़े दल के रूप में कांग्रेस पार्टी उभरी, जिसने 14 सीटों पर चुनाव जीता. 11 सीटों के साथ झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक चौथे स्थान पर रहा.

आजसू पार्टी व राष्ट्रीय जनता दल को पांच-पांच सीटें मिली. जनता दल यूनाइटेड को दो, माकपा माले एक सीट, झारखंड पार्टी को एक, मासस को एक, जय भारत समता पार्टी को एक, झारखंड जन अधिकार मंच को एक एवं 3 निर्दलीयों ने चुनाव जीता था.

2005 में किस दल को मिली कितनी सीटें

2005 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि दूसरे स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा रहा. जेएमएम को 17 सीटें मिली थीं.

9 सीटों के साथ कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी जबकि 7 सीटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल चौथे स्थान पर. 2005 के चुनाव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक एवं ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन को 2-2 सीटें मिली. जबकि माकपा माले, राष्ट्रवादी कांग्रेस, झारखंड पार्टी 1-1 सीट पर चुनाव जीती थी. जनता दल यूनाइटेड को 6 सीट एवं 5 निर्दलीय को विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई थी.

इसे भी पढ़ेंःआओ सुनाऊं तुमको ‘जियो’ की कहानी…

मिली-जुली सरकार में कब-कौन बना मुख्यमंत्री

कब सेकब तकनामदल
15 नवम्बर 200017 मार्च 2003बाबूलाल मरांडीभाजपा
18 मार्च 20031 मार्च 2005अर्जुन मुंडाभाजपा
2 मार्च 200511 मार्च 2005शिबू सोरेनजेएमएम
12 मार्च 200514 सितंबर 2006अर्जुन मुंडाभाजपा
18 सितंबर 200624 अगस्त 2008मधु कोड़ानिर्दलीय
27 अगस्त 200812 जनवरी 2009शिबू सोरेनजेएमएम
19 जनवरी 200929 दिसम्बर 2009राष्ट्रपति शासन
30 दिसम्बर 200931 मई 2010शिबू सोरेनजेएमएम
1 जून 201010 सितम्बर 2010राष्ट्रपति शासन
11 सितम्बर 201018 जनवरी 2013अर्जुन मुंडाभाजपा
18 जनवरी 201313 जुलाई 2013राष्ट्रपति शासन
13 जुलाई 201323 दिसम्बर 2014हेमंत सोरेनजेएमएम
28 दिसम्बर 2014वर्तमानरघुवर दासभाजपा

इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग विधानसभा सीट: कुशवाहा वोटरों पर होगी उम्मीदवारों की नजर

Related Articles

Back to top button