Uncategorized

बोकारोः दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

बोकारो , 05 अगस्त : बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले गोल्डन क्लब लहरिया टांड में 5 और 6 अगस्त को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता लहरियाटांड मैदान में होगी. उद्घाटन राष्ट्रीय तीरंदाज करण कर्मकार और राष्ट्रीय कोच अशोक महतो ने किया. जिले के 20 स्कूल और 10 क्लब के प्रतिभागियों ने भाग लिया. विजेताओं को मेडल दे कर सम्मानित किया गया. गोल्डन क्लब ने मुख्य अतिथि करण कर्मकार को शॉल और मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया. खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कोच अशोक महतो , जिला सचिव आशु भाटिया , गौतम पाल , डेगलाल रजक , गोविन्दपुर परियोजना के परियोजना पदाधिकारी अशोक चौधरी, तारकेशवर महतो उपस्थित थे . रविवार को खेल का समापन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button