DhanbadJharkhand

यौन शोषण पीड़िता का आरोप- #DhulluMahato के समर्थक मुझे सोशल मीडिया पर कर रहे बदनाम

Dhanbad : भाजपा नेत्री व यौन शोषण पीड़िता को परेशान करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब पीड़ता को परेशान करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है.

सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर गंदे और भद्दे कमेंट किये जा रहे हैं. पीड़िता ने इस मामले में कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उसने बताया है कि परेशान करने वाले सभी लोग टाइगर फोर्स से जुड़े हैं और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक हैं. ये सभी लोग विधायक ढुल्लू महतो के इशारे पर उसे परेशान करने का काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- फ्री रहेगी #Airtels की अनलिमिटेड कॉलिंग,  #Jio यूजर्स  को लुभाने की कवायद …

इन लोगों को बनाया गया नामजद

पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि जनता गराज टाइगर फोर्स, इमामुल हक, पद्दुनयन अचार्य, संदीप सिंह, रंजीत राज, आनंद यादव, कुशवंत देवा के फेसबुक वॉल पर तरह-तरह के पोस्ट कर पीड़िता को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

पीड़िता ने बताया कि इनमें कुशवंत देवा नाम का युवक विधायक ढुल्लू महतो का भतीजा है. वही ढुल्लू के सोशल मीडिया को मैनेज करने का काम करता है. पीड़िता ने इन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- “कर लो दुनिया मुट्ठी में” के बाद अंबानी घराने का “जियो दन दना दन…” के Condition Apply में देश फंसा तो नहीं!

बार-बार परेशान करने की हो रही है कोशिश

पीड़िता ने बताया कि ढुल्लू अपने समर्थकों द्वारा मुझे बार-बार परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं. पहले उन्होंने अपने गुर्गों से धमकी दिलवायी. उनके गुर्गों ने घर पर आकर पहले गाली-गलौज की. फिर कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर जान से मार देने की धमकी दी.

उसके बेटे को स्कूल जाने से रोका गया. बेटी को भी काफी परेशान किया गया जिस कारण वह पिछले दिनों डिप्रेशन में आ गयी थी. इसके बाद भी हमने हार नहीं मानी तो अब ढुल्लू के गुर्गे मुझे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर किये गये कमेंट के स्क्रीनशॉर्ट भेजे हैं. लेकिन वो इतने आपत्तिजनक हैं कि हम उसे प्रकाशित नहीं कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button